Shivraj Singh Chouhan Bihar visit: केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उन्होंने बापू सभागार में मंच से उतरकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

Bihar News: केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना में मौजूद थे। शिवराज सिंह ने किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। बापू सभागार में शिवराज सिंह मंच से उतरकर किसानों के बीच गए और एक-एक करके उनकी समस्याएं पूछने लगे। किसानों के साथ कोई जबरदस्ती नहीं कर सकता। खाद की जगह कुछ और देने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

किसान ने अपने फसल को मंत्री के सामने किया पेश

हलांकि इस दौरान कई किसानों अपने फसल को लेकर काफी खुश और उत्साहित नजर आएं, उन्होंने केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री के सामने अपने खेत में ऊपजाए हुए पपीते, आम, लीची और शिमला मिर्च उनके सामने पेश किए। जिसे देखकर शिवराज सिंह चौहान भी काफी प्रसन्न हुए। उन्होंने कहा कि ये आपकी मेहनत का कमाल है।

पीपता की खेता कर कमाया लाखों रुपए

पपीता की खेती करने वाले किसान राजेश कुमार (आर्मी रिटायर) ने बताया कि 35 एकड़ में उन्होंने पपीते की खेती की है। एक एकड़ में वो 700 पेड़ लगाते हैं, जिसमें एक पेड़ अगर अच्छे से फल दे तो 4000 से 5000 रुपए तक का मुनाफा होता है। इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार का धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से पपीते की उन्नत खेती कर लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं। विकसित कृषि संकल्प अभियान के दौरान किसानों की सफलता को यह अनुभव नई ऊर्जा देने वाले हैं। जिसके बाद मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्री राधा मोहन सिंह को इसके लिए बधाई दी।

शिमला मिर्च की खेती 

वहीं शिमला मिर्च की खेती करने वाले विजय कुमार यादव ने बताया की उन्होंने आधा एकड़ नेट हाउस में 1 लाख रुपए की लागत से 6 लाख तक का मुनाफा कमा चुके हैं। ये जानकर केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान काफी खुश हुए और किसान विजय यादव को बधाई देते हुए कहा कि आप देश के अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बनें।

आम की खेती

आम की खेती करने वाले पूर्वी चंपारण के किसान सुरेंद्र ने मालदेव आम की खेती कर लाखों का मुनाफा कमा चुके हैं। उन्होंने बताया कि वो 40 एकड़ में आम का पेड़ लगा रखे हैं, इससे वो सालाना 30 लाख रुपए की लागत लगाकार हर साल 70 लाख रुपए तक का मुनाफा कमाते हैं।

ये भी पढ़ें- पटना को स्मार्ट ट्रैफिक का तोहफा, सीएम नीतीश ने दिखाई 71 नए वाहन को हरी झंडी

लीची की खेती

केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लीची की खेती करने वाले किसान से कहा कि बिहार की लीची को दुनिया का सबसे रसीले लीची मानी जाती है। किसान कृष्णा कुमार ने बताया कि एक एकड़ में लगे लीची के पेड़ से 2.50 क्विंटल लीची निकल जाता है। इसमें 20 हजार रुपए खर्च आते हैं। लेकिन इसके साथ एक दिक्कत हैं। ये फल 48 घंटे के बाद खराब हो जाती है। जिसके लिए किसान ने मंत्री से कहा कि उन्हें अपने फल को स्टोरेज करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिसपर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर फल की लाइफ टाइम बढ़ाई जाए तो कैसा होगा। जिसपर किसान ने कहा कि ऐसा हो जाए तो बढ़िया रहेगा।

ये भी पढ़ें- इलेक्शन कमीशन ने तेजस्वी यादव के झूठ का किया फैक्ट चेक, तस्वीर और नंबर के साथ पूरे बिहार को दिखाया सच