MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • मुजफ्फरपुर में कपल ने किया सुसाइड: सास बोली-बहू मेरे बेटे को पीटती थी, अफेयर पकड़े जाने पर पेट में कैंची तक घोंप दी थी

मुजफ्फरपुर में कपल ने किया सुसाइड: सास बोली-बहू मेरे बेटे को पीटती थी, अफेयर पकड़े जाने पर पेट में कैंची तक घोंप दी थी

बिहार के मुजफ्फरपुर में कलह के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार(12 जुलाई) को दोनों के शव अलग-अलग कमरे मं फंदे पर लटके मिले थे। लड़के की मां ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनकी बहू का किसी के साा अफेयर था।  

2 Min read
Contributor Asianet
Published : Jul 12 2023, 04:01 PM IST| Updated : Jul 12 2023, 04:03 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
Image Credit : Viral

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में कलह के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार(12 जुलाई) को दोनों के शव अलग-अलग कमरे मं फंदे पर लटके मिले। लड़के की मां ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनकी बहू का किसी के साथ अफेयर था। इसकी भनक उनके बेटे को पता चल गई थी। इसी बात को लेकर उनके बीच लगातार झगड़ा होता था। पारू थाना पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय विक्रम सिंह लालू छपरा में रहता था। उसकी पत्नी 26 वर्षीय शबनम सिंह के 4 साल का एक बेटा भी है।

25
Image Credit : Viral

पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि विक्रम सिंह और शबनम की शादी 2018 में हुई थी। मरने से पहले शबनम ने अपने भाई को कॉल किया था। उसने कहा कि वो मरने जा रही है। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने फांसी लगा ली।

35
Image Credit : Viral

विक्रम और शबनम सदर थाना क्षेत्र के फरदो गोला पुल के पास किराये के घर में रहते थे। विक्रम के पिता टीचर थे, जिनकी 2 साल पहले मौत हो गई थी। विक्रम को अनुकंपा पर नौकरी मिलने जा रही थी। प्रॉसेस जारी थी।

45
Image Credit : Viral

विक्रम की मां विभा देवी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। शबनम लकड़ी से विक्रम को पीटती थी। विभा देवी ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों के लिए विक्रम बाहर गया था। जब वो लौटा, तो शबनम को किसी गैर मर्द के साथ देखने के बाद से वो परेशान था।

यह भी पढ़ें-बेंगलुरु डबल मर्डर:बैटमेन के दुश्मन द जोकर से इंस्पायर निकला ये Killer

55
Image Credit : Viral

विक्रम की मां के मुताबिक, पिछले दिनों शबनम ने विक्रम के पेट में कैंची घोंप दी थी। उसका लंबा इलाज चला था। मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया। सुबह शबनम जब विक्रम के कमरे में जाने लगी, तो वो अंदर से बंद था। बाद में शबनम किचन से सिलेंडर उठाकर अपने रूम में ले गई और उसकी मदद से फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें-नालंदा का Killer टीचर: 4th क्लास के बच्चे पर मीट काटने वाले चाकू से 12 बार किया अटैक, बेटे की हालत देख पागल-सी हुई मां

About the Author

CA
Contributor Asianet

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved