ये हैं बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक(DGP) गुप्तेश्वर पांडेय! इन्हें जीयर स्वामीजी ने जगतगुरु रामानुजाचार्य की उपाधि दी है। गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि अब स्वामीजी के आदेशों का पालन करते हुए सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे।

रांची. ये हैं बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक(DGP) गुप्तेश्वर पांडेय! इन्हें जीयर स्वामीजी ने जगतगुरु रामानुजाचार्य की उपाधि दी है। गुप्तेश्वर पांडेय का कहना है कि अब स्वामीजी के आदेशों का पालन करते हुए सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए क्या है बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की कहानी

गुप्तेश्वर पांडेय के मुताबिक, उन्होंने त्रिदंडी स्वामीजी के परम शिष्ट लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामीजी के समक्ष रामानुजाचार्य परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके लिए अपना बाकी जीवन समर्पित करने का फैसला किया। जीयर स्वामी इस समय झारखंड के गढ़वपा जिले के गनगउंटारी ब्लॉक के पाल्हे जतपुरा गांव में होने जा रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शामिल होने 4 जून से यहां मौजूद हैं।

विदेशों में सनातन का प्रचार करेंगे अब गुप्तेश्वर महाराज

गुप्तेश्वर पांडेय को अब गुप्तेश्वर महाराज के नाम से जाना जाएगा। वे जून-जुलाई में गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में सनतान धर्म का प्रचार-प्रसार करने निकलेंगे। इसके बाद अगस्त में इंग्लैंड और स्कॉटलैंड जाएंगे। सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, सिडनी में आध्यात्मिक यात्रा करेंगे। फिजी में भी रामकथा करेंगे।

बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को बहुत मानते हैं गुप्तेश्वर पांडेय

मई में जब बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के पटना में नौबतपुर में हनुमंत कथा करने गए थे, तब गुप्तेश्वर पांडेय ने उनसे अकेले में बातचीत की थी। यह मुलाकात 14 मई को रात 11 बजे होटल मे एक घंटे हुई थी।

कौन हैं गुप्तेश्वर पांडे?

पहले चर्चा थी कि रिटायरमेंट के बाद गुप्तेश्वर पांडेय राजनीति में एंट्री करेंगे। गुप्तेश्वर पांडेय को जनवरी 2019 में बिहार का डीजीपी बनाया गया था। उनका कार्यकाल 28 फरवरी 2021 तक था। हालांकि, उन्होंने कार्यकाल पूरा होने से पहले रिटायरमेंट का फैसला लिया था। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले भी वीआरएस के लिए आवेदन किया था, लेकिन बक्सर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर वीआरएस आवेदन वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें

दिल्ली में 5-8 जुलाई तक लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन

कौन है ये कथावाचक जया किशोरी की हमशक्ल