यूके में लेबर पार्टी के सांसद चुने गए कनिष्क नारायण (Kanishka Narayan) का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर में हुआ था। राजनीति में आने से पहले वह ब्रिटिश सिविल सेवाओं में काम कर रहे थे। 

मुजफ्फरपुर। यूके में हुए संसदीय चुनावों (UK Parliamentary Elections) में कनिष्क नारायण (Kanishka Narayan) को जीत मिली है। वह लेबर पार्टी के सांसद बने हैं। वह बिहार के मुजफ्फरपुर से निकलकर यूके की संसद तक पहुंचे हैं। उनके सांसद बनने से मुजफ्फरपुर के लोगों में खुशी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुजफ्फरपुर के श्री कृष्ण लॉ कॉलेज के निदेशक और कनिष्क के चाचा जयंत कुमार ने कहा कि हमारे हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में कनिष्क के जीतने की खबर मिलते ही जश्न शुरू हो गया था। यहां के कई लोगों ने कनिष्क को बच्चे के रूप में देखा था।"

वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड में है कनिष्क नारायण का गांव

जयंत कुमार के छोटे भाई संतोष कनिष्क के पिता हैं। ब्रिटिश सिविल सेवाओं में अपना करियर छोड़ने के बाद कनिष्क ने राजनीति में प्रवेश किया था। जयंत ने कहा, "हमलोग वैशाली जिले के गोरौल प्रखंड के एक गांव से हैं। कानून के प्रति जुनून हमारे खून में है। हमारे दिवंगत पिता कृष्ण कुमार ने मुजफ्फरपुर में लॉ कॉलेज की स्थापना की थी।"

कनिष्क नारायण ने क्लास 3 तक मुजफ्फरपुर में की पढ़ाई

जयंत ने बताया कि कनिष्क का जन्म मुजफ्फरपुर में हुआ था। यहां उन्होंने क्लास तीन तक पढ़ाई की। इसके बाद उसके माता-पिता दिल्ली चले गए। कनिष्क 12 साल के थे तब वे यूके के कार्डिफ चले गए थे। उसके पिता और मां चेतना सिन्हा दोनों ब्रिटेन में वकील के तौर पर काम करते थे।

यह भी पढ़ें- UK Elections: भारतीय मूल के 29 लोगों ने चुनाव जीतकर बनाया रिकॉर्ड, 33 साल की किरीथ बनीं सांसद

कनिष्क नारायण ने ब्रिटिश सिविल सेवाओं में करियर छोड़कर शुरू की थी राजनीति

कनिष्क नारायण ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की है। उन्होंने इकोनॉमिक्स में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया है। कनिष्क ब्रिटिश सिविल सेवाओं में करियर छोड़कर राजनीति में आए थे। इससे पहले उनका काम सरकार में मंत्रियों को सार्वजनिक नीति पर सलाह देना था। कनिष्क ने यूरोप और अमेरिका में जलवायु और फिनटेक स्टार्ट-अप में व्यवसाय सलाह और निवेश का काम भी किया है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं किएर स्टार्मर, बनेंगे UK के नए PM, क्या हैं उनके सामने चुनौतियां?