Bihar Election 2025 :  बिहार विधानसभा में एनडीए की ऐसी आंधी चली की विपक्ष ही नहीं बचा। लेकिन इस प्रचंड जीत के बाद भी नीतीश कुमार के एक मंत्री चुनाव हार गए। जिन्हें RJD की महिला प्रत्यारी ने करारी हार दी है।

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी और नीतीश कुमार का ऐसा जादू चला कि आरजेडी 25 और कांग्रेस 6 सीटों पर ही सिमट गई। नीतीश के सुशासन की आंधी में ऐसे प्रत्याशी जीत गए, जिनकी उम्मीद भी नहीं थी। सरकार में 29 मंत्रियों में से 28 ने जीत दर्ज की। लेकिन एक मिनिस्टर ऐसे भी रहे, जिन्हें हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू उस वजह का पता लगाने में जुटी है जिसकी वजह मंत्री सीट हार गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कौन हैं बिहार में चुनाव हारने वाले मंत्री सुमित सिंह

दरअसल, यह कैंडिडेट सुमित कुमार सिंह हैं, जो जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कोटे से ही नीतीश सरकार में मंत्री थे। वह बिहार सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री थे। जनता दल यूनाइडेट ने उन्हें चकाई विधानसभा सीट प्रत्याशी बनया था। सुमित कुमार सिंह की बिहार के सीनियर नेताओं में होती है। वो समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह के पोते भी हैं। वह नीतीश के करीबी भी माने जाते हैं। लेकिन इस बार वह कैबिनेट का हिस्सा नहीं होंगे।

एक महिला प्रत्याशी से हारे नीतीश कुमार के मंत्री

बता दें कि नीतीश के मंत्री सुमित कुमार सिंह को आरजेडी की कैंडिडेट सावित्री देवी ने हरा दिया है। सावित्री देवी को 80,357 वोट मिले,जबकि सुमित कुमार सिंह को 67,385 लोगों ने वोट दिया।यानी दोनों के बीच वोटों का अंतर 12,972 रहा।

नीतीश सरकार में जेडीयू के यह 11 मंत्री जीते चुनाव

  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेन्द्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार, लेशी सिंह
  • मदन सहनी
  • महेश्वर हजारी
  • शीला कुमारी
  • सुनील कुमार
  • जयंत राज
  • मोहम्मद जमाखान
  • रत्नेश सदा (सिर्फ मंत्री सुमित कुमार सिंह चुनाव हार गए)