दिल्ली सरकार ने धीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के नए कैंपस निर्माण को मंजूरी दी है। ₹1,668 करोड़ की इस परियोजना से 5,400 छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे राजधानी में उच्च शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

दिल्ली सरकार ने राजधानी में उच्च शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक में धीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय (एयूडी) के नए अत्याधुनिक कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी।

सीएम रेखा गुप्ता ने 1,668 की परियोजना को दी स्वीकृति

दिल्ली में उच्च शिक्षा बेहतर करने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने ₹1,668 करोड़ की लागत से धीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय के अत्याधुनिक नए परिसर को स्वीकृति दे दी।

हाई-फाई सुविधाओं से लैस होगा यह हॉस्टल

  • आधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक, केंद्रीय पुस्तकालय, 840 छात्रों के छात्रावास, 2,500 सीटों के भव्य सभागार तथा खेल सुविधाओं से युक्त यह परिसर प्रथम चरण में 5,400 विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराएगा।
  • विकसित दिल्ली का आधार मजबूत शिक्षा व्यवस्था और सशक्त युवा हैं। यह नया परिसर राजधानी की पहचान को देश के अग्रणी ज्ञान और शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत करेगा।

Scroll to load tweet…