हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाने की चर्चा सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां से संजय भाटिया और नायब सैनी सीएम की दौड़ में शामिल है। 

चंडीगढ. हिमाचलय प्रदेश के बाद अब हरियाणा में सियासी उठापटक का दौर शुरू हो गया है। खबर है कि हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर को हटाया जा सकता है। क्योंकि संजय भाटिया और नायब सैनी मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल है। यह भी कहा जा रहा है कि ​हरियाणा की कैबिनेट भी इस्तीफा दे सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा में सियासी हलचल शुरू

आपको बतादें कि लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल शुरू हो गई है। चर्चा है कि सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जेजेपी ने दो दो सीट मांगी है, उन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है।

मनोहरलाल खट्टर से वापस ले सकती है समर्थन

अब खबर है कि जेजेपी मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले सकती है। चूंकि हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीट हैं। बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है। वहीं भाजपा के पास 41 विधायक हैं और 5 निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिला है।

हरियाणा में आज जरूरी बैठक

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आज 11.30 बजे एक अहम बैठक होने जा रही है। ये बैठक सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में होगी। विधायक दल की इस बैठक में भाजपा और निर्दलीय विधायक सहित कई मंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रभारी विप्लव देव और भाजपा अध्यक्ष नायब सैनी भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act : राजस्थान में मन रहा जश्न, कहीं आतिशबाजी तो कहीं बांट रहे मिठाईयां

नवंबर में खत्म होगा कार्यकाल

आपको बतादें कि सीएम मनोहर लाल खट्टर का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म हो जाएगा। यहां भाजपा और जेजेपी की गठबंधन की सरकार है। यहां कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 31 सीटें मिली थी। वहीं भाजपा को 41 सीटें मिली थी। इस कारण बहुमत के लिए जनता जननायक पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी।

यह भी पढ़ें: इस राज्य में मालगाड़ियों के लिए बन रहे नए स्टेशन, PM मोदी रेलवे स्पेशल कॉरिडर की दे रहे सौगात