हरियाणा ने एक मशहूर सिंगर खो दिया। स्थानीय भाषाओं में अपने गानों से मशहूर हुए हरियाणा के गायक राजू पंजाबी का मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे।

हिसार. स्थानीय भाषाओं में अपने गानों से मशहूर हुए हरियाणा के गायक राजू पंजाबी का मंगलवार को हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 40 वर्ष के थे। राजू पंजाबी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 12 अगस्त को ही राजू पंजाबी ने अपना आखिरी गाना 'आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था' रिलीज किया था। राजू पंजाबी को देसी देसी, अच्छा लागे से और तू चीज लाजवाब जैसे हिट गानों के लिए जाना जाता था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हरियाणा के मशहूर सिंगर राजू पंजाबी का निधन, पढ़िए अपडेट

हरियाणा के लोकल मीडिया के अनुसार राजू पंजाबी को लगभग 10 दिन पहले एक अज्ञात बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हेल्थ इतनी बिगड़ चुकी थी कि उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि उनकी हेल्थ में सुधार हुआ, तो उन्हें डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया था। लेकिन उनकी तबीयत अचानक से फिर बिगड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी के निधन पर सीएम मनोहरलाल खट्टर ने जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर सिंगर राजू पंजाबी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा-प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार होगा। इस समय राजू पंजाबी हिसार के आजादनगर में रह रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद उनके परिजन और समर्थक हिसार पहुंचना शुरू हो गए हैं। राजू पंजाबी के बड़ी संख्या में फैन हैं। राजू पंजाबी पंजाब और राजस्थान में भी लोकप्रिय थे। वे सपना चौधरी जैसे अन्य कलाकारों के साथ भी स्टेज शेयर करते थे।

यह भी पढ़ें

रजनीकांत ने क्यों छुए थे UP के योगी आदित्यनाथ के पैर? अब बताई वजह

क्यों लोकसभा चुनाव-2024 में खड़े नहीं होंगे सन्नी देओल, बताई वजह?