- Home
- States
- Other State News
- दिल्ली की खतरनाक प्रेमिका: लिव इन पार्टनर की जिंदगी में ऐसा 'कांड' किया कि पैरों तले से जमीन खिसक गई
दिल्ली की खतरनाक प्रेमिका: लिव इन पार्टनर की जिंदगी में ऐसा 'कांड' किया कि पैरों तले से जमीन खिसक गई
देश की राजधानी में एक और क्राइम मीडिया की चर्चा में हैं। 24 वर्षीय पूजा कुमारी ने अपने लिव-इन पार्टनर से गुस्सा होने पर उसके 11 साल के बेटे दिव्यांश को मार डाला। फिर शव को बेड बॉक्स में छुपाने की कोशिश की। महिला रणहौला की रहने वाली है।

दिल्ली. देश की राजधानी में एक और क्राइम मीडिया की चर्चा में हैं। 24 वर्षीय पूजा कुमारी ने अपने लिव-इन पार्टनर से गुस्सा होने पर उसके 11 साल के बेटे दिव्यांश को मार डाला। फिर शव को बेड बॉक्स में छुपाने की कोशिश की। महिला रणहौला की रहने वाली है। आरोपी महिला चाहती थी कि उसका प्रेमी पहली पत्नी को डिवोर्स दे, लेकिन बेटे की वजह से वो फैसला नहीं ले पा रहा था।
दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के स्पेशल CP रविंदर यादव ने बताया कि पुलिस ने 300से ज्यादा CCTV कैमरे खंगालने के बाद पूजा कुमारी को दिल्ली बक्करवाला से दबोचा था।
पूजा कुमारी ने 2019में जितेंद्र से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। जितेंद्र ने अपनी पहली पत्नी से तलाक भरोसा दिया था।
घटना का खुलासा तब हुआ जब 10 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे लड़के का शव बीएलके अस्पताल लाया गया। अस्पताल ने कुछ गड़बड़ देखी और पुलिस को फोन किया।
अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें लड़के की गर्दन पर गला घोंटने के निशान मिले हैं। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान पता चला कि लड़के से आखिरी बार मिलने पूजा कुमारी आई थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पूजा कुमारी जब घर पहुंची, तो लड़का सो रहा था। उसने सोते समय लड़के का गला घोंट दिया।
मीडिया रिपोर्टों में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि आरोपी पूजा कुमारी ने शव को बेड बॉक्स के अंदर छिपाने की भी कोशिश की।
यह भी पढ़ें-BIG CONTROVERSY:एडल्ट एक्ट्रेस और मॉडल रेशमी नायर ने ये क्या कर दिया?
पुलिस की जांच में पता चला कि बेटे की वजह से प्रेमी कपल के रिश्ते में खटास आ गई थी। मतभेद के चलते जितेंद्र ने पूजा के साथ लिव इन रिलेशन छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें-क्या MP में 'बजरंग दल' पर बैन लगेगा? दिग्गी राजा ने दे डाला जवाब
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.