पति पत्नी के झगड़े अगर समय पर शांत नहीं हों तो वे आगे जाकर क्या रूप ले लेते हैं। इसका एक उदाहरण कर्नाटक में ​देखने को मिल रहा है। एक पति ने महज छोटी सी बात पर रातभर अपनी की पत्नी की खाल उतारी। आईये जानते हैं क्या है मामला।

कर्नाटक. कर्नाटक के तुमकुर में एक पति काम से थका हारा लौटा था, उसे भूख लग रही थी। ऐसे में उसने आते ही खाने की डिमांड की, लेकिन उसकी पत्नी ने उसे खाना नहीं परोसा, ऐसे में गुस्से में लाल होकर पति ने वो कदम उठा लिया, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। दरअसल पति ने अपनी ही पत्नी का गला चाकू से काट डाला, इसके बाद रातभर उसकी खाल उतारता रहा। सुबह उसने खुद इस वारदात की जानकारी मकान मालिक को दे डाली। इसके बाद जिसने भी इस घटना को सुना वह हैरान रह गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में सोया था 8 साल का बेटा

वारदात के समय घर में आठ साल बेटा सोया हुआ था। उसे इस बात की बिल्कुल भी खबर नहीं थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मंगलवार सुबह पुलिस ने कार्रवाई की।

रोज होती थी लड़ाई

जानकारी के अनुसार कुनिगल तालुक के हुलियुरुदुर्गा क्षेत्र निवासी शिवराम की करीब 10 साल पहले पुष्पलता के साथ शादी हुई थी। वर्तमान में पुष्पलता की उम्र करीब 35 साल थी। पति पत्नी के बीच आए दिन छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। ऐसे में जब वह एक दिन काम से लौटकर आया तो उसे जोर से भूख लगने लगी। लेकिन उसकी पत्नी ने उसे रात का खाना नहीं परोसा, ऐसे में दोनों के बीच झगड़ा शुरु हो गया। क्योंकि पत्नी भी उसनकी नौकरी को लेकर ताना देने लगी। इसके बाद विवाद काफी बढ़ गया तो पति ने चाकू से पत्नी का गला काट दिया।

यह भी पढ़ें : UP : विधवा म​हिला से युवक ने किया ऐसा वादा, फिर कभी नहीं कर सकी उसे मना

सुबह तक उतारी खाल

पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद रूम में बैठकर ही सुबह तक पत्नी की खाल उतारी, इसके बाद उसने सुबह अपने मकान मालिक को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। आपको बतादें कि शिवराम ने अंतरजातीय विवाह किया था। उन दोनों के बीच आए दिन मामूली झगड़े होते थे।

यह भी पढ़ें : ये कैसी बेटी, प्रेमी के लिए भाई और बाप के टुकड़े कर फ्रिज में ठूंसे