यहां बुधवार(8 मार्च) को होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला के साथ हुरियारों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर बदतमीजी कर दी। उसे जबर्दस्ती छूने लगे और घेरकर काफी देर तक परेशान करते रहे।

दिल्ली. यहां बुधवार(8 मार्च) को होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला के साथ हुरियारों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर बदतमीजी कर दी। उसे जबर्दस्ती छूने लगे और घेरकर काफी देर तक परेशान करते रहे। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि मामले के अपडेट में कहा जा रहा है कि इस मामले में तीन लड़कों को पकड़ा गया है। जापानी महिला बांग्लादेश के लिए रवाना हो गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुद को बचाने जापानी महिला ने युवक को दे मारा चांटा, पढ़ें 10 बड़ी बातें

1. पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि वे इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि यह हाल की घटना है या पुरानी है। पुलिस ने कहा कि महिला की डिटेल्स के लिए एम्बेसी को एक ईमेल भेजा गया है।

2. पुलिस ने कहा कि वीडियो में देखे गए आदमियों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। वीडियो का संज्ञान लिया गया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

3. पुलिस के मुताबिक, ऐसा लगता है कि वीडियो पहाड़गंज में लिया गया था, हालांकि, डिटेल्स की पुष्टि होना अभी बाकी है।

4. वीडियो में होली के जश्न के बीच इस जापानी महिला को पुरुषों द्वारा कथित तौर पर अंडे दिए जाने और परेशान किए जाने को दिखाया गया है।

5.हुड़दंगियों की टीम लड़की को घेर लेते हैं और उस पर रंग डालते हैं, उसकी पीठ पर अंडे तोड़ते हैं। वह किसी तरह अपना बचाव करने की कोशिश करती है।

6.महिला हुड़दंगियों के आसपास असहज लग रही थी। उसे वहां से निकलने के लिए “bye, bye” कहते हुए भी सुना जा सकता है। अंततः एक लड़के को थप्पड़ मारती है, जो कथित रूप से उसे जबरन पकड़ने की कोशिश कर रहा था।

7.इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हैं।

8. स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया-“होली पर विदेशी नागरिकों के साथ यौन उत्पीड़न दिखाते हुए सोशल मीडिया पर बहुत परेशान करने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं! मैं दिल्ली पुलिस को इन वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए नोटिस जारी कर रहा हूं! पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार!"

9.राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने भी वीडियो पर ध्यान आकर्षित करते हुए ट्वीट किया। इसने दिल्ली पुलिस से मामले में FIR दर्ज करने को कहा। “@NCWIndia ने संज्ञान लिया है। चेयरपर्सन @sharmarekha ने @CPDelhi को इस मामले में तुरंत FIR दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। एनसीडब्ल्यू ने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की भी मांग की है।”

10. डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (सेंट्रल) संजय कुमार सेन ने कहा कि डिटेल्स का पता लगाने के लिए वीडियो का एनालिसिस किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया, वीडियो में देखे गए लैंडमार्क के आधार पर यह पहाड़गंज का प्रतीत होता है। हालांकि, इस बात की पुष्टि की जा रही है कि क्या ऐसी कोई घटना उस क्षेत्र में हुई थी या वीडियो पुराना है। डीसीपी ने कहा कि जापानी दूतावास से संपर्क किया गया और कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ताजा अपडेट में तीन लड़कों के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।

pic.twitter.com/c7PIsUZJXI

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें

हे प्रभु-हे राम: जिस कार्यक्रम में सिंधिया और शिवराज से लेकर कई VVIP मौजूद थे, वहां से मंत्रीजी के जूते चोरी?

मौसी ने 16 साल की साली की जीजा से करवा दी शादी, इससे पहले कि सुहागरात मनती, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया कांड