यहां एक कारखाने की दूसरी मंजिल पर दुर्घटनावश फिसलकर लिफ्ट में गिरने से 15 वर्षीय एक लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की तरफ फर्स्ट फ्लोर पर आ रही थी। इससे लड़का कुचल गया।

नई दिल्ली. यहां एक कारखाने की दूसरी मंजिल पर दुर्घटनावश फिसलकर लिफ्ट में गिरने से 15 वर्षीय एक लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर से ऊपर की तरफ फर्स्ट फ्लोर पर आ रही थी। इससे लड़का कुचल गया। मृतक की पहचान आलोक के रूप में हुई है। उसकी मां एयर कूलर फैक्ट्री में मजदूरी करती है। पढ़िए पूरी डिटेल्स...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पढ़िए हादसे से जुड़े 10 बड़े फैक्ट्स

1. पुलिस ने कहा कि घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे बाहरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया में हुई। कहा जा रहा है कि लड़का लिफ्ट के पास काम कर रहा था, जब वह गलती से फिसल गया और दूसरी मंजिल पर लिफ्ट के शाफ्ट में फंस गया। ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट ऊपर आने पर वह कुचल गया। उसका शव तारों से लटका मिला।

2. यह एक मैकेनिकल लिफ्ट थी, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से भारी सामान ढोने के लिए किया जाता है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब आलोक तारों में फंसकर तड़प रहा था, उसी समय अनजाने में किसी ने ग्राउंड फ़्लोर से लिफ्ट में एंट्री की और सेकंड फ्लोर के लिए बटन दबाया।

3.एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा,"लड़के को कई चोटें आईं। हमें संदेह है कि तारों की वजह से उसका गला घुट गया और बाद में करंट लग गया। फिर लिफ्ट ऊपर आने पर वह कुचल गया।"

4.पुलिस ने कहा कि लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। एक अधिकारी ने कहा-"हमने लड़के की गर्दन पर गला घोंटने के निशान देखे। डॉक्टरों ने हमें बताया कि हाई-टेंशन तारों के कारण उसे बिजली का करंट भी लगा था।

5. पुलिस ने कहा कि लड़की की मां कारखाने में काम करती है। शुरू में पुलिस को बताया गया कि वह उसे अपने साथ लाई थी और वह खेल रहा था। हालांकि मां ने आरोप लगाया है कि उसे मालिक ने जबरन काम पर लगा दिया था।

6. पुलिस ने कहा कि भवन में सेफ्टी न होने और मशीनरी की बदइंतजामी के कारण मौत होने से FIR दर्ज की गई है।

7. पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम पुष्टि कर रहे हैं कि क्या लड़के से जबरन मजदूरी कराई जा रही थी? यदि हां, तो आरोपी के खिलाफ श्रम कानूनों के तहत भी मामला दर्ज किया जाएगा।"

8. इधर, मृतक के परिजनों ने लड़के के लिए न्याय की मांग को लेकर फैक्ट्री के बाहर धरना दिया।

9.दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 5 (Industrial Area Sector 5) के कूलर बनाने वाली फैक्ट्री में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

10. घटना के बाद से ही कूलर फैक्ट्री का मालिक फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें

सीरिया मर रहा था, राष्ट्रपति मुस्करा रहे थे, भूकंप से मची तबाही के बीच बैन हटवाने 'विक्टिम कार्ड' खेलने में जुटा मुस्लिम देश

'जिहाद' पर बोलते हुए मदनी का कोर्ट और सरकार पर बड़ा इल्जाम-'दंगों के दौरान भी मुसलमान मारे जाते हैं, लूटे भी मुसलमान जाते हैं'