गुजरात के सूरत जिले से हैवानियत का एक ऐसा मामला सामने आया है जो दोस्ती के पवित्र रिश्ते को कलंकित करता है। यहां एक आरोपी ने अपने दोस्ती की दो साल की बेटी के साथ पहले तो रेप किया। इसके बाद मासूम की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी।

सूरत (गुजरात). आए दिन देश से महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब गुजरात के सूरत जिल से जो मामला सामने आया है, वह बेहद शर्मनाक है। जहां एक दो साल की बच्ची के साथ पहले तो दरिंदे ने रेप किया। इसके बाद मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी। ताकि उसकी यह खौफनाक वारदात के बारे में किसी को पता नहीं चले। लेकिन पास लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी पड़ोस में रहता था और बच्ची के पिता का था दोस्त

दरअसल, यह दिल दहला देने वाली घटना सूरत जिले के सचिन क्षेत्र के कपठेला गांव से सामने आई है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पीड़ित परिवार के पड़ोस में रहता था। वह अक्सर बच्ची के साथ खेलता था। परिवार को भी उस पर भरोसा था। लेकिन जब उसके बारे में सच्चाई पता चली तो परिजनों की पांव तले की जमीन खिसक गई।

चॉकलेट दिलाने के नाम पर मासूम को ले गया था आरोपी

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि बच्ची की हत्या और रेप करने वाले आरोपी की पहचान यूसुफ उर्फ इस्माइल के रूप में रूप में हुई है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट दिलाने की लालच देकर रात करीब 8 बजे अपने दोस्त की बेटी को घर से बाहर ले गया था। लेकिन जब वह देर रात तक नहीं लौटा तो बच्ची के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची की तलाश करने पर मासूम कपलेटा गांव के तालाब के पास सुनसान जगह पर मिली। लेकिन उसकी हत्या तब तक कर दी गई थी। हत्या किए जाने पर सचिन इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद फौरन पुलिस को कॉल करके बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने शव बरामद कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लेकिन शुरूआती जांच में बच्ची की हत्या के पहले रेप की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें-गुजरात में हैवानियत की इंतहां! दफन था डेढ़ साल की बच्ची का शव, दरिंदे ने कब्र से निकालकर किया रेप