Muharram 2025 : डल झील पर अनोखा मोहर्रम का जुलूस

श्रीनगर की डल झील में नावों पर मोहर्रम का अनोखा जुलूस निकाला गया। शोकगीत गाते हुए लोग लकड़ी की नावों और शिकारों पर सवार होकर निकले। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की मौजूदगी वहां पर दिखी। 

Share this Video

श्रीनगर की डल झील में अनोखा मोहर्रम जुलूस निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में लोग डल झील में नावों में सवार होकर जुलूस निकालते नजर आए। शोक मनाने वाले लोग लकड़ी की नावों पर सवार हुए और उन्होंने जुलूस शुरू किया। बताया जा रहा है कि यह जुलूस सालों से ऐसे ही चलता आ रहा है। बड़ी संख्या में लोग इसमें शिकारा लेकर भी निकलते हैं। काफी संख्या में लोग नावों पर सवार नजर आते हैं। यह जुलूस श्रीनगर के इमामबाड़ा हसनाबाद में समाप्त होता है। शोक मना रहे लोग शोकगीत गाते हुए भी नजर आते हैं। कई लोगों के लिए यह अनुभव बिल्कुल अलग होता है। इस दौरान कई लोग हाथों में तमाम नेताओं के पोस्टर लिए भी नजर आए। 

Related Video