झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात कर सेवा शर्तों और भत्तों से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के सदस्यों ने झारखंड राज्य पुलिस सेवा संवर्ग (पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक) के सेवा शर्तों एवं देय भत्ता आदि के न्यायोचित मांग के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर राज्य सरकार यथोचित विचार करेगी। इस अवसर पर झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमर कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, महासचिव श्री बुधराम उरांव, कोषाध्यक्ष श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred