झारखंड के जामताड़ा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है। जहां एक नर्सिंग होम के कंपाउडर ने भर्ती मरीज की पत्नी के साथ छेड़खानी की। इस घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की है।

रांची. झारखंड से आए दिन महिलाओं और बेटियों के साथ आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं। जहां रेप और हत्या तक कर दी जा रही हैं। अब प्रदेश के जामताड़ा से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक अस्पताल में भर्ती मरीज की पत्नी के साथ कंपाउडर ने छेड़खानी की है। जिसको लेकर पीड़िता के परिजनों ने जमकर हंगामा किया है। इतनी ही नहीं लोगों ने इसको लेकर नर्सिंग होम में तोड़फोड़ भी कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला चीखते हुए वार्ड से बाहर भागी

दरअसल, यह मामला जामताड़ा के एक निजी नर्सिंग होम का है। जहां पकराडीह गांव के रहने वाले अरविंद मुर्मू नाम के शख्स का हॉर्निया का ऑपरेशन हुआ था। पति की देखभाल करने के लिए उसकी पत्नी वहां पर ठहरी हुई थी। इसी दौरान एक रात में अस्पताल का कांपाउंडर शांति महतो और उसका एक साथ महिला के पास पहुंचे और उससे छेड़ाछाड़ करने लगे। हालांकि किसी तरह महिल उनके चंगुल से बचकर वहां से चीखते हुए बाहर की तरफ भागी।

परिजनों ने अस्पताल में मचाया जमकर हंगामा

वार्ड से चीखते हुए महिला अपने पति और अन्य परिजनों के पास पहुंची और पूरा मामला बताया। इसके बाद परिजनों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अस्पताल में ही कंपाउंडर की पहले तो जमकर पिटाई की। इसके बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। कांच की खिड़कियों से लेकर कई चीजों को नुकसान हुआ है।

आरोपी कंपाउंडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं इस घटना की खबर लगते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह परिजनों से बातचीत उन्हें शांत कराया गया। लेकिन परिजन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने तक हंगामा करते रहे। हालांकि पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए आरोपी कंपाउंडर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई करना शुरू कर दिया है।