बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के हफ्तेभर बाद ही अब रांची में बर्ड फ्लू फैलने की खबर है। पिछले दिनों लोहांचल के फार्म में कड़कनाथ में एच5एन1(H5N1 variant) वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

रांची(Ranchi). बोकारो जिले के एक सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के हफ्तेभर बाद ही अब रांची में बर्ड फ्लू फैलने की खबर है। सरकार ने पिछले दिनों लोहांचल के फार्म में चिकन की प्रोटीन से भरपूर नस्ल, जिसे 'कड़कनाथ' के नाम से जाना जाता है, में एच5एन1(H5N1 variant ) वैरिएंट की मौजूदगी की पुष्टि की थी। बोकारो जिले में इस बीमारी के कारण 4,000 मुर्गियों और बतखों की मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए झारखंड में बर्ड फ्लू से जुड़ा ये ताजा अपडेट

एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को 3 मार्च को लिखे एक पत्र में रांची में पोल्ट्री में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) के प्रकोप की पुष्टि की है। इसके नियंत्रण और रोकथाम के लिए राज्य को निर्देश दिया है।

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के पत्र में लिखा है, "उपरिकेंद्र (जेल मोड़, रांची नगर निगम) से नमूने ICAR-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिसीज (NIHSAD) भोपाल को भेजे गए थे। इसने 3 मार्च, 2023 को पुष्टि की कि नमूने H5N1 एवियन इन्फ्लूएंजा के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं।"

राज्य सरकार को इन्फेक्टेड और सर्विलेंस एरिया की घोषणा, संक्रमित परिसरों तक पहुंच को प्रतिबंधित करने, पक्षियों को नष्ट करने और मृत पक्षियों और संक्रमित सामग्री के निपटान सहित तत्काल उपाय करने के लिए कहा गया है।

इस बीच, राज्य पशुपालन निदेशक, चंदन कुमार ने अधिकारियों से कहा है कि वे 1 किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित करके पक्षियों को मारने के लिए पहचान करें। 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

पिछले सप्ताह बोकारो जिले में कड़कनाथ मुर्गे में बर्ड फ्लू फैलने की पुष्टि के बाद मुर्गियों और बतखों सहित कुल 3,856 पक्षियों को मार दिया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि मनुष्यों में संक्रमण के लक्षणों में पीठ के ऊपरी हिस्से में गंभीर दर्द, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, सर्दी और थूक में खून शामिल हैं। पशुपालन विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से मृत पक्षी देखे जाने पर इसकी सूचना देने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें

झारखंड में 'कड़कनाथ' को फिर हुआ बर्ड फ्लू, चिकन-बत्तख खाने के शौकीनों को सरकार ने किया Alert

MLA के बेटे के घर Raid में कुछ यूं सजा दी 8 करोड़ नोटों की गड्डियां, एक दिन पहले 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे