देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया।

देश आज अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर 10वीं बार तिरंगा फहराया। इस मौके पर देश भर से 1800 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इनमें सभी फील्ड के लोग शामिल थे, मनरेगा मजदूरों से लेकर बुनकर तक।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

77th Independence Day: पढ़िए कहां-किसने फहराया तिरंगा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जम्मू-कश्मीर: 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए इकट्ठा हुए लोगों ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा लहराया।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर दिल्ली में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

भोपाल: यहां के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा, 'क्रांतिकारियों की त्याग, तपस्या और बलिदान के कारण भारत आजाद हुआ। लेकिन, एक कसक हमारे सीने में आज भी है। आजादी तो मिली, अखंड भारत नहीं मिला।'

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15वीं बार ध्वजारोहण करते हुए कहा पुलिस के प्रमोशन सिस्टम में बदलाव करने का ऐलान करते हुए कहा कि अब सिपाही से लेकर इन्स्पेक्टर तक का प्रमोशन बिना परीक्षा के डीपीसी के जरिए होगा।

हरियाणा: CM मनोहर लाल खट्‌टर ने स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। 20 साल बाद यह यह दूसरा मौका था, जब हरियाणा के किसी CM ने फतेहाबाद में तिरंगा फहराया है। इससे पहले 1997 में फतेहाबाद जिला बनने के बाद 2003 में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने ध्वजारोहण किया था।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगातार 17वीं बार झंडा फहराकर रिकॉर्ड बनाया। पहले यह रिकॉर्ड प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह के नाम था। उन्होंने 14 बार गांधी मैदान में ध्वजारोहण किया था। कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी भी शामिल हुईं।

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी आदित्यनाथ ने 7वीं बार विधानसभा में तिरंगा फहराया। इस दौरान हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।

छत्तीसगढ़: रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड पर सीएम भूपेश बघेल ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर रेप के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं देने का ऐलान किया गया।

चंडीगढ़: प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने यहां तिरंगा फहराया। इस दौरान 16 अगस्त के लिए सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्‌टी की घोषणा की गई।

पंजाब: CM भगवंत मान ने पटियाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर मान ने चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा समेत DGP गौरव यादव के साथ परेड का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़िए

जरा याद करो कुर्बानी-24 साल की उम्र में बिरसा मुंडा ने दिया था बलिदान

लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्पेशल गेस्ट बनेंगे वाराणसी के खादी बुनकर वहाब अंसारी