Kshipra river development project: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा नदी की सफाई की और पवित्र जल में स्नान किया। यह 'जल गंगा संवर्धन अभियान' का हिस्सा है जिसके तहत प्रदेश की प्राचीन नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है।

CM cleans Kshipra river: कभी-कभी किसी राज्य के मुखिया का सिर्फ भाषण देना ही नहीं, बल्कि खुद मैदान में उतरना भी इतिहास बन जाता है। ऐसा ही नज़ारा शुक्रवार को उज्जैन के रामघाट पर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद क्षिप्रा नदी में उतरकर घाट की सफाई की और मां क्षिप्रा के पावन जल में स्नान कर आशीर्वाद लिया। यह केवल एक सफाई अभियान नहीं था, बल्कि एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"जल गंगा संवर्धन अभियान" से फिर बहेंगी प्रदेश की प्राचीन नदियां

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि “जल गंगा संवर्धन अभियान हमारे प्रदेश के पुराने ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का विशेष प्रयास है। इसमें नदियों को फिर से प्रवहमान बनाने का कार्य किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भोपाल के पास बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित कर दिया गया है, और यही कार्य अब अन्य नदियों, बावड़ियों, तालाबों और कुंओं पर भी किया जा रहा है।

मां नर्मदा और मां क्षिप्रा के लिए विशेष योजनाएं

डॉ. यादव ने कहा कि“हमारे मध्यप्रदेश की मां नर्मदा ऐसी नदी हैं, जिनकी परिक्रमा होती है। सरकार नर्मदा परिक्रमा पथ को सुव्यवस्थित कर रही है। इसी तरह मां क्षिप्रा के घाटों का 29 किमी विस्तार किया जा रहा है।”

उज्जैन में क्षिप्रा को प्रवाहमान बनाए रखने के लिए

  • सिलारखेड़ी-सेवरखेड़ी जलाशय योजना,
  • और खान डायवर्जन नदी परियोजना पर काम चल रहा है।

इसका 50% कार्य पूरा हो चुका है और अगले दो वर्षों में क्षिप्रा फिर कल-कल बहती नज़र आएगी।

Scroll to load tweet…

उज्जैन: धार्मिक ही नहीं, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक नगरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन केवल धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि “अकबर, शाहजहाँ, जहाँगीर जैसे मुग़ल शासकों ने भी यहां प्रवास किया और काल गणना का ज्ञान लिया। उज्जैन वैज्ञानिक सोच और अध्यात्म का संगम है।” उन्होंने राजा भृतहरि, सम्राट विक्रमादित्य, सम्राट अशोक और श्रीमंत महाद जी सिंधिया के योगदान को याद किया और कहा कि

पंचकोशी यात्रियों और स्वच्छता मित्रों का सम्मान

इस कार्यक्रम के दौरान सलामतपुर से आए पंचकोशी यात्रियों का स्वागत और सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने यात्रा का शुभारंभ कराया और साथ ही नगर निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल भी बढ़ाया।

राम घाट, उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता

महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस आयोजन में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें शामिल थे:

  • विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा
  • नगर निगम महापौर श्री मुकेश टटवाल
  • सभापति श्रीमती कलावती यादव
  • संभाग आयुक्त श्री संजय गुप्ता
  • आईजी श्री उमेश जोगा
  • कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह
  • एसपी श्री प्रदीप कुमार शर्मा

मुख्यमंत्री ने महाकाल थाना को ISO प्रमाणपत्र मिलने पर बधाई भी दी।