मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। चौथे चरण के लिये नाम निर्देशन-पत्र के पहले दिन गुरूवार को 7 अभ्यर्थियों ने 12 नाम निर्देशन-पत्र प्रस्तुत किये।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि 18 अप्रैल को पहले दिन लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-22 उज्जैन (अजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-23 मंदसौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-24 रतलाम (अजजा) में 1 अभ्यर्थी द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र, क्रमांक-26 इंदौर में 2 अभ्यर्थियों द्वारा 2 नाम निर्देशन-पत्र एवं क्रमांक-28 खण्डवा में 1 अभ्यर्थी द्वारा 3 नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये। चौथे चरण के शेष लोकसभा क्षेत्र क्रमांक- 21 देवास (अजा), क्रमांक-25 धार (अजजा) एवं क्रमांक-27 खरगौन (अजजा) में किसी भी अभ्यर्थी द्वारा कोई भी नाम निर्देशन-पत्र दाखिल नहीं किया गया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजन ने बताया कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल किये गये अभ्यर्थियों के शपथ पत्र एवं अन्य जानकारियां भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट की लिंक https://affidavit.eci.gov.in/ पर देखी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन-पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरूवार, 25 अप्रैल है। इसके अगले दिन शुक्रवार, 26 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन-पत्र भर चुके प्रत्याशी सोमवार, 29 अप्रैल तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई को मतदान होगा। सभी चरणों में हुये मतदान की मतगणना मंगलवार, 4 जून को होगी।