Madhya Pradesh Rain Update: मध्यप्रदेश में कुदरत का कहर! अगले 72 घंटे बेहद खतरनाक-8 इंच तक बारिश, डैम ओवरफ्लो, नदियां उफान पर! क्या आप सुरक्षित हैं? जानिए किन 10 जिलों में जलसैलाब बन सकता है आफत का कारण!

Madhya Pradesh Weather Update: मौसम विभाग ने सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर और गुना में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नदियों का उफान, डैम ओवरफ्लो-कुदरत का प्रकोप शुरू! 

प्रदेश के कई जिलों में बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। डैमों के ओवरफ्लो की खबरें मिल रही हैं। रविवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 30 से अधिक जिलों में तेज बारिश हुई।

बारिश की वजह क्या है? जानें मौसम वैज्ञानिक की राय 

मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि पश्चिमी एमपी में लो-प्रेशर एरिया और दो ट्रफ के एक्टिव होने से मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 2-3 दिन तक स्थिति ऐसी ही बनी रह सकती है।

24 घंटे में 8 इंच पानी गिरने का अलर्ट-कहां-कहां खतरा ज्यादा? 

अगले 24 घंटे ग्वालियर, श्योपुर, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना और टीकमगढ़ जैसे जिलों के लिए बेहद संवेदनशील हैं। स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

किन जिलों में हो चुकी है सामान्य से अधिक बारिश? 

ग्वालियर, शिवपुरी, निवाड़ी और टीकमगढ़ में सामान्य से 37% तक अधिक बारिश हो चुकी है। अकेले टीकमगढ़ और निवाड़ी में अब तक 42 इंच पानी गिरा है। वहीं इंदौर और उज्जैन में हालात कमजोर हैं।

अब तक कितना पानी गिरा? 

आंकड़े चौंकाने वाले हैं! 16 जून से अब तक एमपी में औसतन 24.9 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य आंकड़ा 16 इंच होना चाहिए था। यानी लगभग 9 इंच अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

भोपाल और जबलपुर में आधी बारिश ही हुई-किसे राहत, किसे चिंता? 

भोपाल में लगातार बारिश हो रही है, लेकिन पूरे सीजन की तुलना में केवल आधी बारिश ही हुई है। जबलपुर की भी यही स्थिति है।

भविष्य की चेतावनी-अगले 3 दिन और पड़ सकते हैं भारी 

मौसम विभाग ने साफ किया है कि जुलाई की विदाई भी तेज बारिश के साथ होगी। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।