छिंदवाड़ा में बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वे दिल्ली दौरा रद्द कर सीधे छिंदवाड़ा पहुंच रहे हैं, जहां घायलों से मिलकर इलाज और राहत व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा के दौरे पर जा रहे हैं। वह दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं। भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे बिना रुके सीधे छिंदवाड़ा के लिए निकल जाएंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छिंदवाड़ा बस दुर्घटना के बाद लगातार मॉनिटरिंग और अपडेट

कल शाम हुई बस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव लगातार सक्रिय हैं। वे कंट्रोल रूम के माध्यम से घायलों की स्थिति की लगातार जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भेजी गई

घटना के तुरंत बाद CM मोहन यादव ने प्रभारी मंत्री राकेश सिंह के साथ मिलकर जबलपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम छिंदवाड़ा भेज दी थी। सभी घायलों का इलाज जारी है और चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत किया गया है।

CM मोहन यादव ने घायलों के इलाज को लेकर सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घायलों के इलाज में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि हर संभव प्रयास कर घायलों की जान बचाई जाए और बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली दौरा रद्द कर संवेदनशीलता दिखाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने निर्धारित दिल्ली दौरे में बदलाव करते हुए छिंदवाड़ा जाने का निर्णय लिया। यह कदम प्रदेश के नागरिकों के प्रति उनकी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ितों से मिलकर व्यवस्थाओं की करेंगे समीक्षा

मुख्यमंत्री इस कठिन समय में खुद छिंदवाड़ा पहुंचकर पीड़ितों से मिलेंगे। साथ ही वे मौके पर जाकर राहत और इलाज से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा भी करेंगे, ताकि किसी प्रकार की कमी न रहे।