Nepal Violence Live Update  : नेपाल में फैली आशांति और हिंसा के बीच मध्य प्रदेश छतरपुर जिले के 4 परिवारों को 14 लोग काठमांडू में फंसे हैं। जिन्होंने होटल के बाहर जारी विरोध प्रदर्शन का वीडियो बनकार पीएम मोदी को भेज मदद की गुहार लगाई है। 

Nepal News : नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन, हिंसा के बीच भारत कई नागरिक फंसे हुए हैं। इन लोगों ने पीएम मोदी और अपनी अपनी राज्य सरकारों से निकालने की गुहार लगाई है। इन्हीं में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चार परिवार के 14 सदस्य काठमांडू में फंसे हुए हैं। जिसमें बच्चों से लेकर महिलाएं तक शामिल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नेपाल की आर्मी संभाला मोर्चा…फिर भी जारी खौफ

नेपाल में तख्ता पलट और बिगड़ते हालात को देख भरतीय परिवार डरे हुए हैं। वह सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय सरकार से उन्हें जल्द से जल्द निकालने के लिए आग्रह कर रहे हैं। हालांकि भारत सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां फंसे लोगों से संपर्क कर उनकी जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित निकालने का भरोसा दिया है। वहीं नेपाल की आर्मी ने मंगलवार रात पूरे देश का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया है। इसके बावजूद भी कई इलाकों में हिंसा जारी है।

यह भी पढ़ें-India-Nepal Border Alert: नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई गई, हर आने-जाने वाले की हो रही सख्त तलाशी

काठमांडू के होटल में डरे सहमे एमपी के परिवार

दरअसल, छतरपुर के यह चार परिवार कुछ दिन पहले नेपाल घूमने के लिए गए थे। जिसमें छतरपुर कोतवाली इलाके के गल्ला मंडी निवासी व्यापारी पप्पू मातेले, ट्रांसपोर्ट कारोबारी निर्देश अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल और कुशवाहा परिवार अपने परिवार के साथ काठमांडू में एक होटल में फंसे हुए हैं। इन लोगों ने खिड़की से बाहर हो रही हिंसा और आगजनी का वीडियो बनकार पीएम मोदी को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है। होटल में फंसे यह लोग लगातार आगजनी और तोड़फोड़ के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें-नेपाल में प्रदर्शन की सबसे शर्मनाक तस्वीर! मलबे से क्या-क्या उठा रहे नेपाली लोग?