MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 से 22 जून तक मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। क्या है उनका पूरा कार्यक्रम? ओंकारेश्वर और कूनो नेशनल पार्क की यात्रा क्यों खास है? किन जिलों में करेंगी दौरा? किन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी? योग दिवस और दीक्षांत समारोह में क्या होगा खास? जानिए पूरी जानकारी।

भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 18 जून से 22 जून तक मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे इंदौर, बैतूल, खंडवा जिले के ओंकारेश्वर, जबलपुर, श्योपुर और ग्वालियर में आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

MP Visit 2026: इंदौर, बैतूल और ओंकारेश्वर में कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु 18 जून को इंदौर पहुंचेंगी। यहां से वे बैतूल जाएंगी, जहां ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित "एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग" कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति खंडवा जिले स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन करेंगी तथा मंदिर में आयोजित आरती में शामिल होंगी।

International Sickle Cell Day 2026: ओंकारेश्वर में विशेष कार्यक्रम में रहेंगी मौजूद

19 जून को अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु सहभागिता करेंगी। इस कार्यक्रम में सिकल सेल जागरूकता और जनजातीय समुदायों से जुड़े विषयों पर विशेष फोकस रहेगा।

Jabalpur Visit: दीक्षांत समारोह और योग दिवस कार्यक्रम में सहभागिता

20 जून को राष्ट्रपति जबलपुर पहुंचेंगी। इसके बाद 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। योग दिवस कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी।

Kuno National Park Visit: कूनो नेशनल पार्क का करेंगी भ्रमण

22 जून को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु श्योपुर जिले स्थित कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। कूनो भ्रमण के बाद वे ग्वालियर पहुंचेंगी और वहां से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

Minister-in-Waiting: राष्ट्रपति के स्वागत और विदाई के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी

राष्ट्रपति के प्रस्तावित मध्यप्रदेश दौरे के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में उनकी अगवानी और विदाई के लिए मंत्रियों को "मिनिस्टर-इन-वेटिंग" नामित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 18 जून को इंदौर में राष्ट्रपति के स्वागत की जिम्मेदारी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट को सौंपी गई है। वहीं 19 जून को उनकी विदाई के दौरान नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे।

Betul and Omkareshwar Protocol: इन मंत्रियों को मिली जिम्मेदारी

बैतूल में 18 जून को राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई का दायित्व लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को दिया गया है। वहीं ओंकारेश्वर में 18 और 19 जून को राष्ट्रपति के स्वागत एवं विदाई की जिम्मेदारी संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी निभाएंगे।

Jabalpur, Sheopur and Gwalior Visit: तय किए गए मंत्री

जबलपुर में 20 और 21 जून को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई करेंगे। इसी प्रकार श्योपुर में 21 और 22 जून को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं ग्वालियर में 21 और 22 जून को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट राष्ट्रपति की अगवानी और विदाई के लिए नामित किए गए हैं।