पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि राज्य की जनता अब बदलाव और विकास चाहती है। उन्होंने टीएमसी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सरकार बनने पर रोजगार, विकास और बेहतर व्यवस्था का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब ठहराव नहीं चाहती, बल्कि बदलाव और तेज विकास की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से विकास की दौड़ में पीछे रह गया बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के साथ नई ऊर्जा और दिशा प्राप्त करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के हर वर्ग के जीवन में जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोलकाता के कमरहाटी में जनसंपर्क अभियान और बीजेपी के लिए वोट अपील

डॉ. मोहन यादव ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता जिले के कमरहाटी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी अरुप चौधरी के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की। उन्होंने इलाके में घर-घर और दुकानों पर जाकर लोगों से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि बीजेपी की सरकार बनने पर जनकल्याण के कार्यों को तेज गति मिलेगी।

Scroll to load tweet…

कोलकाता के अंदरूनी इलाकों में गरीबी और बेरोजगारी का मुद्दा

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलकाता के कई अंदरूनी क्षेत्रों में गरीबी और बदहाल हालात हैं। उन्होंने बताया कि यहां युवाओं के पास रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं हैं, जिसके कारण लोगों को अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए पलायन करना पड़ता है।

Scroll to load tweet…

पश्चिम बंगाल में विकास की अपार संभावनाएं, लेकिन पिछड़ता राज्य

डॉ. यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हर क्षेत्र में विकास की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कभी यह राज्य देश के सबसे विकसित राज्यों में गिना जाता था, लेकिन पहले कम्युनिस्ट सरकार और बाद में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सरकारों के कारण राज्य पिछड़ गया।

Scroll to load tweet…

TMC शासन पर निशाना, ‘जंगलराज’ से मुक्ति की बात

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि वर्तमान में बंगाल में कुशासन और जंगलराज जैसी स्थिति है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस स्थिति से मुक्ति चाहती है और विकास की राह पर आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि राज्य के उत्थान के लिए बीजेपी की सरकार जरूरी है।

मेदिनीपुर और खड़गपुर में भी प्रचार अभियान तेज

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि वे मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में बीजेपी को व्यापक समर्थन मिल रहा है।

SIR प्रक्रिया और घुसपैठ रोकने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर एसआईआर प्रक्रिया लागू की गई है, जिससे सही मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाल में विकास और बांग्लादेशी घुसपैठ को रोकने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी है।

डबल इंजन सरकार से तेज विकास का दावा

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के कई राज्य तेजी से विकास कर रहे हैं, लेकिन बंगाल पीछे रह गया है। उन्होंने कहा कि यदि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनती है, तो राज्य भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकता है।

जनता से सीधा संवाद, समस्याओं के समाधान का भरोसा

प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने कमरहाटी के वार्ड क्रमांक 24 और 112 में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि बीजेपी सरकार बनने पर विकास कार्यों की गति कई गुना बढ़ाई जाएगी।

युवा, महिला, गरीब और किसानों के लिए काम करने का दावा

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। इसी सोच के साथ बंगाल में भी विकास को गति दी जाएगी।