एक्टर गोविंदा एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। उन्हें उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से टिकट मिल सकता है। 

मुंबई। एक्टर गोविंदा ने राजनीति में वापसी की है। गुरुवार को वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। शिंदे ने उन्हें अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। रिपोर्ट्स के अनुसार लोकसभा चुनाव 2024 में गोविंदा उत्तर-पश्चिम मुंबई सीट से मैदान में उतर सकते हैं। उनका सामना शिवसेना-यूबीटी के अमोल कीर्तिकर से हो सकता है। अमोल कीर्तिकर शिंदे खेमे से मौजूदा सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हाल ही में गोविंदा और एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई थी। इसके बाद चर्चा शुरू हो गई थी कि गोविंदा की राजनीतिक वापसी होने वाली है। 2004 में गोविंदा ने कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। उन्हें जीत भी मिली थी। उन्होंने भाजपा नेता राम नाइक को हराया था। बाद में गोविंदा कांग्रेस पार्टी से अलग हो गए थे। उन्होंने 2009 में लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया था।

Scroll to load tweet…

शिवसेना में शामिल होने के बाद गोविंदा ने कहा, "2004-2009 तक मैं राजनीति में था। वह 14वीं लोकसभा थी। यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। नरेंद्र मोदी सरकार में पिछले 9-10 साल में जो काम हुआ है, जो विकास हुआ है वो अविश्वसनीय लगता है। जिस वक्त हमलोग देश से बाहर जाते हैं। विदेश में हमलोगों के लिए जो पहले दृष्टिकोण था और जो सोच थी उससे हम बाहर निकल आए हैं।"

यह भी पढ़ें- आमदनी के मामले में पत्नी से गरीब हैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नहीं है खेती की जमीन

मिलिंद देवड़ा ने किया गोविंदा का स्वागत

राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने राजनीति में गोविंदा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें 25 साल से जानता हूं। वह अच्छे दिल के व्यक्ति हैं। देवड़ा ने कहा, “मैं गोविंदा को करीब 25 वर्षों से जानता हूं। 2004 में हम मिलकर चुनाव लड़े थे। मेरे दिवंगत पिता उन्हें कांग्रेस में लाए थे। उनका दिल साफ है। वह फिल्म उद्योग और देश की सांस्कृतिक राजधानी मुंबई का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।”

यह भी पढ़ें- ये हैं दुनिया के सबसे बड़े इलेक्शन लूजर, 238 बार मिली हार, इस बार भी लड़ेंगे लोकसभा चुनाव