महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक 26 वर्षीय महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतका ने 7 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला की शादी महज 5 माह पहले ही हुई थी।

संभाजीनगर. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक 26 साल की महिला डॉक्टर ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनकी शादी महज 5 माह पहले ही हुई थी। उन्होंने अपने पति पर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें चरित्र शंका के साथ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हैरानी की बात तो यह है कि पति-पत्नी दोनों डॉक्टर होने के बावजूद भी उनमें विवाद चल रहा था। इस घटना का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को सुसाइड नोट के आधार पर किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अस्पताल खोलना चाहता था ​पति

मृतक महिला का नाम प्रतीक्षा भुसारे है। जिन्होंने रविवार रात को पंखें से लटककर आत्महत्या कर ली। उनकी शादी 5 माह पहले ही 27 मार्च को एमबीबीएस डॉक्टर से हुई थी। जिसने रूस से पढ़ाई की थी और यहां अस्पताल खोलना चाहता था। लेकिन उसके पास इतना पैसा नहीं था, इस कारण वह पत्नी से पैसों की​ डिमांड कर रहा था।

नवविवाहिता ने लिखा 7 पेज का सुसाइड नोट

नवविवाहिता डॉक्टर ने जान देने से पहले 7 पेज का सुसाइड नोट लिखा। जिसमें बताया कि पति उसके चरित्र पर सवाल खड़े करता था। वह उसके मोबाइल में मैसेज और फोन कॉल की जांच करता था। जिससे वह काफी परेशान थी। सुसाइड नोट का खुलासा पुलिस ने मंगलवार को करते हुए बताया कि पति पत्नी के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद था।

पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

इस मामले में मृतक महिला के पिता ने बेटी के पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह अस्पताल खोलना चाहता था, इस कारण बेटी पर पैसा लाने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने नवविवाहिता के परिजनों की शिकायत के आधार पर सिडको पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें : इस राज्य में अब महिलाओं को मिलेगा सलाना 10 हजार, जानिए क्या है सुभद्रा योजना