बारिश के दौरान झरने उफान पर होते हैं। अकसर यहां हादसों की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। मुंबई के पास लोनावाला में पिकनिक मनाने गई दोस्तों की एक टोली में से 2 युवक झील में डूब गए। लेकिन महिला मित्र चमत्कारिक रूप से बच गई।

मुंबई. बारिश के दौरान झरने उफान पर होते हैं। अकसर यहां हादसों की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। मुंबई के पास लोनावाला में पिकनिक मनाने गई दोस्तों की एक टोली में से 2 युवक झील में डूब गए। लेकिन महिला मित्र चमत्कारिक रूप से बच गई। यह हादसा मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई में भारी बारिश, लोनावाला में झील में डूबे दो युवक

पुलिस के अनुसार, यह हादसा शनिवार शाम करीब 7.30 बजे हुआ था। हालांकि पुलिस को कई घंटे बाद खबर पता चली। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय दो व्यक्ति लोनावाला की एक झील में डूब गए। घटना के समय दोनों चार अन्य लोगों के साथ हिल स्टेशन पर पिकनिक मना रहे थे। यह संयोग है कि दोनों मृतकों के साथ उनकी 29 वर्षीय महिला मित्र भी झील में उतरी थी, लेकिन चमत्कारिक रूप से स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया।

बारिश में झीलों में नहाने से बचें, लोनावाला हादसा

इस मामले की जांच कर रहे लोनावाला पुलिस स्टेशन के इन्वस्टिगेटिंग आफिसर संतोष डोखे ने मीडिया को बताया कि एक फाइनेंस फर्म के सहकर्मी-चार पुरुष और दो महिलाएं शनिवार शाम को वर्सोली गांव पिकनिक मनाए गए थे। वे दोपहर करीब 12.30 बजे एक बंगले पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, वहां पिकनिक के दौरान विजय यादव, प्रियांक वोरा और महिला मित्र जेनिया वियादत्त ने एक चट्टान के पास झील के पानी में उतरने का फैसला किया। यह जगह वर्सोली के मानसिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब है। तीनों झील में नहाने उतर गए। लेकिन पैर फिसलने से वे झील में गिर गए और जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। उनकी चीख-पुकार सुनकर स्थानीय निवासी तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। लेकिन दोनों युवकों को नहीं बचाया जा सका।

महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ का खतरा

पुलिस के अनुसार, विजय यादव और प्रियांक वोरा क्रमशः घाटकोपर और पवई में रहते थे और कांजुरमार्ग स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे।

पुलिस ने दावा किया कि अस्पताल ने उन्हें डूबने की घटना के बारे में करीब तीन घंटे बाद रात 11 बजे के आसपास सूचित किया। एक पुलिस अधिकारी ने कह कि वो रविवार रात 12.30 बजे अस्पताल पहुंचे और दोनों शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया। उन्हें अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बाद में शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें

Shocking Videos: देवभूमि में बाढ़ ले आई प्रलय, तिनकों की तरह बह गए पुल और घर

Heavy Rain North India: उत्तराखंड में बाढ़ में बह रही बस से कूदे यात्री, UK-हिमाचल सहित 7 स्टेट में अब तक 56 की मौत