Shocking Videos: देवभूमि में बाढ़ ले आई प्रलय, तिनकों की तरह बह गए पुल और घर

भारी बारिश ने नॉर्थ इंडिया में तांडव मचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बाढ़ से कई घर भरभराकर गिर गए। पुल बह गए। नदियां रौर्द्र रूप में बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 36 घंटे के दौरान 9 बार लैंडस्लाइड्स हुईं। 

Share this Video

शिमला. भारी बारिश ने नॉर्थ इंडिया में तांडव मचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बाढ़ से कई घर भरभराकर गिर गए। पुल बह गए। नदियां रौर्द्र रूप में बह रही हैं। हिमाचल प्रदेश में सिर्फ 36 घंटे के दौरान 9 बार लैंडस्लाइड्स हुईं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे सहित 736 सड़कें ब्लॉक हैं। यहां 12 जुलाई तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। ये वीडिया कुल्लू और हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों के हैं। ये सोशल मीडिया पर वायरल हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतों की खबर है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का कहर

स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर अनुसार, मंडी, कुल्लू और लाहौल और स्पीति जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ। मनाली के पास बाहंग में अचानक आई बाढ़ में कई दुकानें बह गईं, जबकि कुल्लू के पतलीकुहल के पास ब्यास में बाढ़ आने से एक निर्माणाधीन घर डूब गया।

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से मकानों, इंफ्रास्ट्रक्चर्स को भारी नुकसान पहुंचा है। मनाली, कुल्लू, किन्नौर और चंबा में अचानक आई बाढ़ में कई दुकानें और वाहन बह गए। यहां रावी, ब्यास, सतलुज, स्वान और चिनाब सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में लगातार भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ(western disturbance) और मानसूनी हवाओं के बीच संपर्क के कारण उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो रही है।

उत्तर भारत में बारिश से सबसे अधिक प्रभावित हिमाचल पर है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में आगे भी भारी बारिश का अलर्ट है।

यह भी पढ़ें
हिमाचल में आसमान से बरसी आफत, मंडी में चंद सेकेंड में बह गया भारी-भरकम पुल, देखें वीडियो
दिल्ली में बारिश के बाद दिखा जल तांडव, बीजेपी ने वीडियो जारी कर सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

Related Video