महाराष्ट्र के आजाद पार्क मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के दौरान 13 लोगों की सोने की चेन और नकदी चोरी। घटना आजाद मैदान में हुई, जहां पुलिस ने 13 एफआईआर दर्ज की हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के दौरान चोरी की बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। आजाद मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में 13 लोगों ने अपनी सोने की चेन, नकदी और 12.4 लाख रुपये के अन्य कीमती सामान खोने की शिकायत दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अब तक दर्ज कराई जा चुकी हैं चोरी की 13 FIR

इस समारोह में 50,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे, जिनमें कई मशहूर हस्तियां और उच्च पदस्थ गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे। पुलिस ने जानकारी दी है कि अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) के तहत 13 एफआईआर दर्ज की गई हैं। शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि उन्होंने भीड़भाड़ और अफरा-तफरी के बीच अपने गहने और पैसे गंवा दिए। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि अभी और अधिक शिकायतें आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।

चोरी के शिकार लोग

  • 1. कांदिवली के शिवाजी गवली (64) ने बताया कि उनकी 30 ग्राम की सोने की चेन गायब हो गई।
  • 2. अंधेरी की जयदेवी उपाध्याय (50) और चारकोप के विलास चव्हाण (72) ने अपनी 20-20 ग्राम की चेन चोरी होने की शिकायत की।
  • 3. दादर के मोहन कामत (70) ने बताया कि उनकी 35 ग्राम की सोने की चेन चोरी हो गई।
  • 4. विले पार्ले के अनंत कोली (47) के 20,000 रुपये और सोलापुर के नितिन काले (26) के बैग से 57,000 रुपये गायब हो गए।

पुलिस की जांच जारी

पुलिस ने चोरी के इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की जा रही है और अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की ये घटनाएं मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की भव्यता पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं और पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर दी हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।

ये भी पढ़ें…

राहुल नार्वेकर बनेंगे विधानसभा अध्यक्ष, जानें कैसे शुरू हुआ उनका सफर

आवारा कुत्तों का कहर: महिला पर किया हमला- घसीटा, जानें बचने के 9 शर्तिया उपाय