मुंबई में बेस्ट बस दुर्घटना: कुर्ला-अंधेरी रूट पर बेकाबू बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मारी, जिसमें 7 की मौत और 49 घायल। घटना के सीसीटीवी फुटेज से हुआ बड़ा खुलासा। प्रत्यक्षदर्शियों से जानें की घटना की असली वजह क्या थी?

मुंबई। मुंबई में एक दुखद घटना में, मुंबई नागरिक निकाय (BMC) की द्वारा संचालित बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की एक बेकाबू बस के नियंत्रण खोने और सड़क पर कई वाहनों के साथ पैदल यात्रियों को टक्कर मारने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 49 अन्य घायल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आखिर हुआ क्या था?

मुंबई के कुर्ला और अंधेरी के बीच रूट 332 पर चलने वाली भीड़भाड़ वाली बेस्ट बस ने एल वार ऑफिस के बगल में व्हाइट हाउस बिल्डिंग के पास नियंत्रण खो दिया। तेज गति से चल रही बस ने कई वाहनों और पैदल यात्रियों को टक्कर मारी और आखिरकार सोमवार रात करीब 9:30 बजे अंबेडकर नगर के प्रवेश द्वार से जा टकराई।

ड्राइवर ने नियंत्रण क्यों खोया?

परिवहन निकाय बेस्ट के हवाले से कहा गया है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर के वाहन पर नियंत्रण खोने के बाद बस की गति और बढ़ गई थी, जो इतने बड़े हादसे का कारण बना। अधिकारियों के अनुसार बस ड्राइवर संजय मोरे को हिरासत में लिया गया है।

कहां हुआ एक्सीडेंट?

दुर्घटना का डिटेल अभी भी सामने आ रहा है। दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई और 49 लोग घायल हो गए। घटना के सीसीटीवी फुटेज में बस को ऑटोरिक्शा, मोटरसाइकिल और पैदल यात्रियों से टकराते हुए देखा जा सकता है। सड़क पर शव पड़े देखे गए, जबकि आसपास के लोग घायलों की मदद करने और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए दौड़े। घटनास्थल पर पूरी तरह से अफरा-तफरी का माहौल था।

चश्मदीद ने बताई पूरी घटना

पैदल यात्रियों और वाहनों को टक्कर मारने के बाद बेस्ट बस बुद्ध कॉलोनी नामक एक आवासीय सोसायटी में घुस गई और उसकी दीवार से टकराकरआखिरकार रुक गई। कुर्ला निवासी जैद अहमद ने बताया कि मैं रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहा था, तभी मुझे तेज आवाज सुनाई दी। मैं दौड़कर मौके पर पहुंचा तो देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल चलने वालों और ऑटोरिक्शा तथा तीन कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। मैंने अपनी आंखों के सामने कुछ शव देखे।

पुलिस वाहन को भी बस ने मारी थी टक्कर

उन्होंने आगे बताया कि हमने ऑटोरिक्शा से यात्रियों को बचाया और उन्हें दूसरे तिपहिया वाहन से भाभा अस्पताल ले गए। मेरे दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की। अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस कुर्ला से अंधेरी जाने वाले रूट नंबर 332 पर यात्रा करते समय एक पुलिस वाहन से भी टकरा गई थी।

बस का क्या है डिटेल?

पीटीआई के अनुसार ताड़देव क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के एक अधिकारी ने खुलासा किया कि बस सिर्फ 3 महीने पुरानी थी। इसे इस साल 20 अगस्त को EVE ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया था। नई बस में अचानक से क्या खराबी आ गई अथवा ड्राइवर के शराब पीकर गाड़ी चलाने या फिर अन्य क्या कारण हो सकता है, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा।

ये भी पढ़ें…

On Camera: देखें वो पल जब बेकाबू बेस्ट बस का मुंबई में बरपा कहर, चौतरफा चीत्कार

पुणे से अगवा भाजपा MLC के चाचा की हत्या-लाश 40 Km दूर फेंका-CCTV खंगाल रही पुलिस