मुंबई के कुर्ला पश्चिम में बेस्ट बस का नियंत्रण खोने से बड़ा हादसा। 6 लोगों की मौत, 49 घायल। घटना के सीसीटीवी फुटेज में हादसे का भयावह दृश्य कैद। देखिए वीडियो और पढ़िए पूरा अपडेट। 

मुंबई। कुर्ला पश्चिम में सोमवार की रात बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) की बस ने नियंत्रण खो दिया, जिससे बड़ा सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 49 अन्य घायल हो गए। घटना के भयावह दृश्य सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए, जिसमें देखा जा सकता है कि एक बेकाबू बस ने सड़क पर खड़े वाहनों और पैदल चलने वालों को जोरदार टक्कर मारी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घटना का विवरण

सीसीटीवी वीडियो में दिखाया गया कि बस एक संकरी सड़क पर तेज गति से आगे बढ़ रही थी। सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के बीच एक ऑटोरिक्शा के पास दो व्यक्ति खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। बस ने अचानक ऑटो और उसके पास खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और फिर लगातार 30-40 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Scroll to load tweet…

कब, क्या और कैसे हुआ?

नगर निगम के अनुसार घटना 9 दिसंबर की रात 9:50 बजे कुर्ला रेलवे स्टेशन के पास हुई। बस ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक रिहायशी सोसायटी के गेट से टकराने के बाद रुक गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए कुर्ला के भाभा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि 6 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दुर्घटना के संभावित कारण क्या हो सकते हैं?

अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि दुर्घटना ब्रेक फेल होने के कारण हो सकती है। हालांकि, एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बस का चालक शराब के नशे में था। हादसे की पूरी जांच जारी है। जांच के बाद ही घटना की असली वजह पता चल पाएगी।

Scroll to load tweet…

स्थानीय प्रशासन ने क्या कहा?

नगर निगम की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों और सड़क को साफ किया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा मुंबई में सड़क सुरक्षा उपायों और बसों की नियमित जांच की आवश्यकता को उजागर करता है। इस दर्दनाक घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत और आक्रोश है।

ये भी पढ़ें…

पुणे से अगवा भाजपा MLC के चाचा की हत्या-लाश 40 Km दूर फेंका-CCTV खंगाल रही पुलिस

मुंबई में बेकाबू बस का कहर: पैदल चल रहे लोगों को कुचला, 6 की मौत, 49 घायल