मुंबई की प्रतिष्ठित ओपेन रूप डबल डेकर बसें कल से बंद की जा रही हैं। 80 साल बाद ये बसें सेवा से बाहर कर दी जाएंगी।

मुंबई। अब मुंबई जाने वालों को ओपेन रूफ डबल डेकर बस में बैठकर मायानगरी घूमने का मौका नहीं मिल पाएगा। आठ दशक से अधिक समय तक सर्विस में रहने के बाद अब मुंबई की डबल-डेकर बसें बंद की जा रही हैं। अब मुंबई की सड़कों पर ये नजर नहीं आएंगी। इन नॉन-एसी डबल डेकर बसों की आखिरी सफर शुक्रवार सुबह मरोल डिपो से रवाना हुआ। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1900 में हुई थी डबल डेकर बसों की शुरुआत
मुंबई की सड़कों पर खुली छत वाली डबल डेकर बसों की शुरुआत 1900 के दशक के साथ ही हुई थी। ओपेन रूफ डबल डेकर बसें पर्यटकों को मायानगरी के दर्शनीय स्थलों की यात्रा कराने के लिए किया जाता रहा है। उन्हें भी 5 अक्टूबर से सेवा से हटा दिया जाएगा।

पढ़ें राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद, सड़कों पर गाड़ियां घसीटते दिखे लोग, इन तीन शहरों में हड़ताल नहीं

आज के बाद मुंबई में नहीं दिखेंगी डबल डेकर बसें
इस समय BEST के बेड़े में तीन ओपन-डेक बसों समेत अब सिर्फ 7 डबल-डेकर बसें बची हैं। ये वाहन अपने संचालन के 15 वर्ष पूरे कर रहे हैं। डबल-डेकर बसें 15 सितंबर से हमेशा के लिए अब मुंबई की सड़कों से गायब हो जाएंगी। जबकि ओपन-डेक बसें 5 अक्टूबर को हटा दी जाएंगी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एक युग का अंत बताया है।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुंबई के प्रतिष्ठित और पसंदीदा वाहन- रेड डबल डेकर बेस्ट बस पर आज मेरी आखिरी यात्रा है। बचपन के दिनों में इस बस में यात्रा करने की बहुत अच्छी यादें हैं। खासकर छत की खिड़की वाली सीट पर यात्रा करने की। अलविदा डबल डेकर बेस्ट बस,''।

1937 में शुरू की गई लाल डबल-डेकर बसें
1937 में शुरू की गई लाल डबल डेकर बसें मुंबई की शान रही है। लोग डबल डेकर बसों में बैठकर मुंबइ दर्शन करना काफी पसंद किया करते थे। हल्की बारिश में ओपेन रूफ डबल डेकर बसों में मुंबई की सैर काफी आनंद देने वाली रहती थी। इसके अलावा कई सुपरहिट बॉलीवुड गीतों को भी इन डबल डेकर बसों में फिल्माया गया है। ये बसें मुंबई की पहचान बन गईं थीं।