मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने कर्ज के बोझ से दबे एक युवक की जान बचा ली। युवक ने ट्विटर पर मैसेज पोस्ट कर आत्महत्या की बात की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला और उसकी कॉन्सेलिंग कराई।

मुंबई। पुलिस की चर्चा आमतौर पर निगेटिव बातों के लिए होती है। कभी पुलिस पर रिश्वत लेने के आरोप लगते हैं तो कभी लोग कहते हैं कि पुलिसकर्मी द्वारा लापरवाही बरती गई। इस बीच मुंबई पुलिस (Mumbai police) ने एक ऐसा कारनामा किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्ज के बोझ तले दबे 24 साल के एक युवक ने ट्वीट किया कि वह मरने जा रहा है। मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत एक्शन में आई। युवक आत्महत्या करता इससे पहले ही पुलिस उसके पास पहुंच गई और उसकी जान बचा ली गई। पुलिस ने युवक की कॉन्सेलिंग भी कराई।

युवक ने ट्विटर पर किया था मैसेज पोस्ट
युवक मुंबई के चेंबूर के चूनाभट्टी का रहने वाला है। पुलिस ने उसे रायगढ़ जिले के कर्जत से खोज निकाला। युवक ट्रेन में चिक्की बेचता है। चिक्की एक मिटाई है, जिसे मेवे, गुड़ और चीनी से बनाई जाती है। उसे काराबार में बड़ा घाटा हुआ था, जिससे वह कर्ज में डूब गया था। उसने शुक्रवार शाम को ट्विटर पर लंबा मैसेज पोस्ट किया था। इसमें युवक ने बताया था कि उसे कारोबार में कितना घाटा हुआ और वह अपनी जान देने की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हत्याकांड: साहिल ने 2020 में मंदिर में की थी निक्की से शादी, पुलिस ने बरामद किया मैरिज सर्टिफिकेट

युवक पर है तीन लाख का कर्ज
इसके बाद मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने साइबर टीम को अलर्ट किया। पुलिस ने युवक के बारे में सूचना जुटाई। शनिवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस ने युवक को कर्जत से बरामद कर लिया। इसके बाद उसे कॉन्सेलिंग के लिए साइबर डिपार्टमेंट में लाया गया। मुंबई पुलिस ने बताया कि युवक पर तीन लाख रुपए का कर्ज है।

यह भी पढ़ें- तीर-कमान हाथ से निकला तो शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को दी सलाह-फैसला स्वीकार करें, नया सिंबल लें