महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने 73 साल के वांटेड आरोपी को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है। 41 की उम्र में चोरी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में पुलिस को 32 साल लग गए।

मुंबई (mumbai). महाराष्ट्र की माया नगरी कहे जाने वाली मुंबई सिटी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां की पुलिस ने 32 साल पहले डकैती के मामले में 1990 से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट द्वारा जब वारंट जारी किया गया था तब वह महज 41 साल का था अब वह अरेस्ट हुआ तो उसकी उम्र 73 वर्ष की हो चुकी है। आरोपी को भायंदर से शनिवार शिवरात्रि के दिन गिरफ्तार किया गया है। सरकारी अवकाश होने के चलते उसे सोमवार के दिन कोर्ट में पेश किया जाएगा। तब तक उसे पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

32 साल पहले की थी लूट अब पकड़ाया

बोरीवली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने साल 1990 में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था। जिसका केस शहर के बोरीवली थाने में दर्ज कराया गया था। केस की सुनवाई शहरकी डिंडोशी अदालत में हुई थी। जहां कोर्ट ने उसे भगोड़ा साबित करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश के आदेश दे दिए थे। इसके बाद से शहर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लेकिन उसे पकड़ने में पुलिस को 73 साल का समय लग गया। पर आखिरकार उसे शहर के भायंदर से अरेस्ट कर लिया गया। आरोपी पुलिस से छुपकर अपना जीवन जी रहा था।

पुलिस से बचकर काट दिए इतने साल, बुढ़ापे में धराया

मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद कुछ दिन फरार रहा फिर वापस आकर शहर में छुपकर रहने लगा। पुलिस उसे लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 32 सालों बाद 73 साल की उम्र में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के ऊपर डकैती की धारा 392 व आईपीसी की धारा 120(B)लूट की प्लानिंग के तहत गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़े- अजमेर में दिनदहाड़े बैंक लूट: स्टॉफ को लॉकर में बंद कर 5 मिनट में लूट लिए लाखों, देखिए शॉकिंग वीडियो