मैक्सिको से मॉडल बनने आई युवती के साथ एक म्यूजिक कंपनी के मालिक ने रेप किया है। युवती ने बेंगलुरु, कोलकाता, इंदौर और अंतर्राष्ट्रीय संगीत समारोह, टुमॉरोलैंड सहित कई स्थानों पर ले जाकर उसके साथ रेप किया गया।

मुंबई। मैक्सिको से मॉडल बनने का सपना लेकर आई युवती के साथ एक म्यूजिक कंपनी के मालिक ने रेप किया। युवती को मॉडल बनाने की बात कहकर उसे कई शहरों और कार्यक्रमों में ले जाकर वह युवती से रेप करता रहा। युवती ने आरोपी म्यूजिक कंपनी के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी म्यूजिक कंपनी के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

डीजे ऑपरेटर के रूप में करती थी काम
मॉडल बनने आई युवती डीजे ऑपरेटर के रूप में भी काम करती थी। आरोप है कि उसके साथ म्यूजिक कंपनी के मालिक ने कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर औऱ इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल टुमॉरोलैंड में कई बार रेप किया। युवती को किसी म्यूजिक एलबम में लॉन्च करने की बात कहता था म्यूजिक कंपनी का मालिक। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे 2 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 

मॉडल बनने का सपना दिखाकर किया यौन शोषण
स्किल एंटरटेनमेंट म्यूजिक कंपनी गीत-संगीत के कार्यक्रम समेत कई समारोह ऑर्गेनाइज करती है। इस कंपनी के मालिक प्रतिक पांडे पर मैक्सिको से मॉडल बनने आई युवती ने आरोप लगाया है कि उसके साथ कई बार रेप किया गया। आरोपी प्रतीक पांडे की 2020 में शादी हो चुकी है। युवती को मॉडल बनने का सपना दिखाकर उसके साथ यौन संबंध बनाए।

पढ़ें आगरा के होटल में महिला से गैंगरेप, जमीन पर घसीटा-पीटा, चीखने-चिल्लाने पर भी किसी ने नहीं की मदद

2017 में मैक्सिको से आई थी मुंबई 
मैक्सिको से युवती 2017 में पहली बार मुंबई आई थी। यहां युवती की मुलाकात प्रतीक पांडे से हुई। काम पाने के लिए युवती प्रतीक के साथ जुड़ी रही। इस दौरान युवती के साथ प्रतीक पांडे ने कई बार संबंध बनाए। पांडेय के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक यौन संबंध, आपराधिक धमकी, यौन उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।