यूपी के फिरोजाबाद में एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप महिला के पति के पर लगा है, जोकि फरार है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह वीडियो महाराष्ट्र के पुणे का है। महिलाओं से जो आदमी मार खा रहा है, वो खुद को परम ज्ञानी बाबा कहता था। बाबा और उसका बेटा महिलाओ को भूतनी का डर दिखाकर ठगते थे। कहा जा रहा है कि वे लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो भी बना लेते थे। फिर ब्लैकमेल करते थे।
अजमेर. राजस्थान के पुष्कर में हर साल की तरह लगने वाले अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले की सोमवार को शरुआत हो गई। मेले का शुभारंभ जिले के कलेक्टर विश्व मोहन शर्मा ने पूजा-अर्चना करने के बाद किया। मेले के दूसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में विदेशी सैलानी भी पहुंचे। वह सभी यहां राजस्थानी भेष-भूषा में नजर आए। इन सैलानियों ने ऊंट पर सावारी करने के बाद उनके साथ सेल्फी भी ली।
यू.पी. में भविष्य निधि घोटाले से हड़कंप। योगी सरकार ने रातों-रात ऊर्जा सचिव, एमडी पावर कॉरपोरेशन का किया ट्रांसफर।
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में एक ऑटोरिक्शा को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी है। जबकि तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है।
यूपी के महोबा में पुलिस ने एक नकली दारोगा व उसके 6 नकली पुलिस के सिपाही बने साथियों को गिरफ्तार किया है। ये फ्रॉड हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों से वसूली करते थे
नवी मुंबई पुलिस ने लाल रंग का दो मुँहा सांप सैंड बोआ बरामद किया है। इस सांप की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है।
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अजय देवगन सोमवार को अपने फैन्स से नाराज हो उठे। हुआ यूं कि वे अजमेर शरीफ पहुंचे थे। इसी दौरान फैन्स ने उन्हें घेर लिया। अजय के संग उनका बेटा युग भी था। बेटा जब भीड़ से घबराया, तो अजय नाराज हो उठे।
यह हैं जांजगीर चांपा की SP पारुल माथुर। वे किसी काम के सिलसिले में बिलासपुर आई थीं। लौटते वक्त उन्हें रास्ते में एक एक्सीडेंट दिखा। लोग भीड़ जुटाए खड़े थे, लेकिन घायल की मदद नहीं कर रहे थे। एसपी ने अपनी गाड़ी से घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। उसके बाद ही अपने घर लौटीं।
वायु प्रदूषण के चलते इंसान ही नहीं भगवान भी मास्क पहनने को मजबूर हैं। जी हां, भोले की नगरी काशी (वाराणसी) में वायु प्रदूषण से भगवान को बचाने के लिए उन्हें मास्क पहनाया गया है। बता दें, वाराणसी में पीएम 2.5 का इंडेक्स 500 के करीब पहुंच चुका है।