झरिया. झारखंड में विधानसभा चुनावों का एलान हो चुका है। सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव को लेकर जनता के बीच अपना प्रचार शुरू कर दिया है। हर पार्टी के अपने मुद्दे हैं, जिनके दम पर वह चुनाव जीतने का सपना संजो रही है, पर किसी भी पार्टी ने झारखंड के झरिया की तरफ ध्यान नहीं दिया। दरअसल इस शहर पर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया। पड़ोशी शहर धनबाद के विकास की खातिर हमेशा इस शहर की बलि चढ़ाई गई है।