पंजाब पुलिस का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन को रोकने के बाद वो कुछ ऐसा करते नजर आई, जिसकी चर्चा अब जोरों पर है। 

पंजाब। पंजाब पुलिस से जुड़ी कई सारी चीजें सोशल मीडिया पर आए दिन आती रहती है। उनकी सख्ती लोगों के बीच हमेशा में चर्चा का विषय बनी रहती है। उनका अब एक नया वीडियो सोशल मीडिाय पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लोगों को वो वीडियो काफी क्यूट नजर आ रहा है। पंजाब पुलिस ने एक गाड़ी को ट्रैफिक नियम के उल्लंघन के मामले में रोका था, लेकिन अंदर दुल्हन बैठी हुई थी। इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हल्दी की रस्म के लिए आंचल अरोड़ा जा रही थी। तभी उन्हें पंजाब पुलिस ने रोक लिया। उन्हें लगा कि पुलिस अब उनसे जुर्माने में मोटी रकम लेने वाली है। लेकिन जब पुलिस ने देखा कि गाड़ी में दुल्हन बैठी है। वो प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जा रही है। तो पुलिस ने आंचल का चालान माफ कर दिया और इसके बदले में एक प्यारी सी डिमांड कर डाली। एक पुलिस ऑफिसर दुल्हन से कहते हैं कि मुंह मीठा करा के जाना। पंजाब पुलिस का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस व्यवहार की हर कोई तारीफ कर रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि आंचल अरोड़ा पंजाब बेस्ड फैशन इंफ्लुएंसर हैं, जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो के साथ ऊपर कैप्शन में उन्होंने लिखा- जब आपने सोचा हो कि अब चालान होगा लेकिन यह शादी मुबारक था।

ये भी पढ़ें-

कंडोम से जाम नालियां, क्या है इस शहर की गंदी कहानी?

View post on Instagram

पंजाब पुलिस के वीडियो पर यूजर्स के जमकर कमेंट्स

जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब पुलिस की इस वीडियो को अबतक 3 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं। लोग इस वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- जेंडर उल्टा कर दो फिर देखो क्या रिजल्ट देखने को मिलता है। इसके साथ ही कुछ लोग पंजाब पुलिस के इस कदम का विरोध भी जता रहे हैं।

ये भी पढें-

सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई शुभदीप ने ऐसी मनाई पहली लोहड़, खुशी से झूम उठा गांव