अजमेर में 12 साल की मंदबुद्धि बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची 4-5 महीने की गर्भवती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर, राजस्थान में अजमेर जिले के सराना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ अज्ञात दरिंदों ने दुष्कर्म किया। बालिका 4-5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। सामाजिक संस्था ने की मदद, परिजनों तक पहुंची खबर केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एक सामाजिक संस्था ने 16 फरवरी को लावारिस हालत में घूम रही इस बालिका को आश्रय दिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पीड़िता की मां ने सुनाई बेटी की दर्दभरी कहानी

 संस्था द्वारा कराए गए मेडिकल जांच में बालिका के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद संस्था ने बालिका के परिजनों की तलाश की। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी के साथ गांव के ही किसी व्यक्ति ने गलत काम किया है। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी सराना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेंद्र फौजदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है, जो मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस घटना से पूरा राजस्थान हुआ शर्मसार

 राजस्थान सरकार द्वारा महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के अनुसंधान के लिए गठित विशेष इकाई भी इस मामले की जांच में जुटी है। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-दुल्हन का घूंघठ उठा पाता दूल्हा, इससे पहले कटकर अलग हो गए दोनों हाथ...