राजस्थान में एक पत्नी पति के घर से बाहर जाते ही प्रेमी के साथ भाग गई। हैरानी की बात तो यह है कि वह अपनी तीन साल की मासूम बच्ची को भी छोड़ गई है। जो मां के लिए रो रोकर बेहाल है।

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। उसका पति कांवड़ लेने के लिए गया था। तभी उसकी पत्नी घर से जेवर और नकदी लेकर फरार हो गई। जानकारी मिलते ही महिला का पति लौटकर घर आया और पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता ने बताया प्रेमी संग भागी पत्नी

घटना अलवर के रैणी थाना इलाके के नागलवास गांव की है। 15 जुलाई को जितेंद्र मीणा कांवड़ लेने के लिए गया था। इसके बाद 23 जुलाई को उसके पास पिता का फोन आया कि उसकी पत्नी घर से गायब है, वह शाम को भी वापस नहीं लौटी, घर में तीन साल की बच्ची को भी छोड़कर गई है। ये जानकारी मिलते ही जितेंद्र घर पहुंचा और थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

डेरा गांव के युवक संग भागी

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डेरा निवासी एक युवक हंसराज सैनी से बात करती थी। वह उसे अपने रिश्तेदार का परिचित बताती थी। जितेंद्र ने अपनी पत्नी को कई बार युवक से बात करते हुए पकड़ा भी था। लेकिन वह हर बार कोई बहाना बना देती थी। जितेंद्र को उम्मीद नहीं थी कि उसकी पत्नी युवक के साथ भाग जाएगी।

यह भी पढ़ें : पहले पति को छोड़ महिला ने की दूसरी शादी, सौतेले पिता ने कर दी बेटे की हत्या

जेवरात और डेढ़ लाख रूपए लेकर फरार

जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि युवक हंसराज पर उन्हें संदेह है कि वह उसकी पत्नी को भगाकर ले गया। घर से सोने का मंगलसूत्र, सोने की झुमकी सहित करीब 3 लाख से ज्यादा के जेवरात और 1.50 लाख रुपए भी गायब मिले हैं। ऐसे में अंदेशा है कि वह पैसे और जेवरात भी पत्नी अपने साथ ही लेकर चली गई।

यह भी पढ़ें : चलती बाइक पर पैदा हुआ बच्चा, गिरने लगा तो मां ने पकड़ा हाथ, फिर भी हो गई मौत