अलवर से पाकिस्तान के लौहर गई अंजू लगातार चर्चा में बनी हुई है।  बीते दिनों उसने पाकिस्तान के नसरूल्लाह से कोर्ट मैरिज की है। अब उसका एक वीडियो सामने आया  है, जिसमें वह मस्ती करते  हुए दिखाई।  

अलवर. भारत की अंजू जो कि अब पाकिस्तान जाकर फातिमा बन चुकी है । वह लगातार सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है । पिछले कई दिनों से उसके फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार सर्च किए जा रहे हैं। अंजू का एक और लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जो पाकिस्तान का है ।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पाकिस्तान में शौहर नसरुल्लाह के साथ मस्ती कर रही अंजू

वह अपने शौहर नसरुल्लाह के साथ खड़ी है और एक छोटे से फंक्शन के दौरान लोग दोनों को तोहफे दे रहे हैं । अंजू को कुछ कपड़े तोहफे में दिए गए हैं और एक व्यक्ति उसके दस्तावेज भी चेक करता हुआ दिखाई दे रहा है । बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ओर से किसी ने डाला है । जो भारत में कई मीडिया में चल रहा है ।

पाकिस्थान में अंजू को मिल रहे ढेर सारे तोहफे

इस वीडियो में अंजू को एक महिला तोहफे में कुछ कपड़े देती हुई दिख रही है और इसे लेकर अंजू साथ में रखी हुई एक टेबल पर रख रही है । वहां पर और भी तोहफे रखे हुए हैं। फिर देने वाली महिला अंजू को मुबारकबाद दे रही है । उसके बाद एक व्यक्ति आता है जो अंजू ऊर्फ फातिमा के डॉक्यूमेंट देखता है । वह उसकी फाइल को हाथ में उठाता है और उसमें अंजू उर्फ फातिमा की फोटो और अन्य दस्तावेज चेक करता है , उसके बाद यह फाइल वापस रख दी जाती है ।

लाल रंग के जोड़े में फातिमा बनी अंजू

अंजू उर्फ फातिमा लाल रंग के जोड़े में दिख रही है। उसने पहले चेहरे पर काले रंग का मास्क लगाया था , लेकिन बाद में उसे उतार दिया। नसरुल्लाह सफेद रंग की पोशाक में उसके साथ खड़ा हुआ है।

अलवर में अंजू के बच्चे और पति रोए जा रहे हैं....

उल्लेखनीय है कि इधर भारत में राजस्थान राज्य के अलवर जिले में रहने वाले उसके पति अरविंद चिंतित हैं कि की पत्नी वापस किस मुंह से लौटेगी। वहीं मध्य प्रदेश राज्य के ग्वालियर में रहने वाले उसके पिता और परिवार के अन्य लोग चिंतित हैं कि अंजू ने उनको और उनके गांव को पूरे देश दुनिया में बदनाम कर दिया है । मालूम हो कि 20 अगस्त को अंजू का वीजा खत्म हो रहा है। इससे पहले उसे भारत आना होगा । फिलहाल वह अपने शौहर नसरुल्लाह के साथ शादी के बाद का समय मस्ती से गुजार रही है।

यह भी पढ़ें-अंजू और नसरुल्लाह की लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, निकाह के बाद छलका दर्द, बोली भारत आना चाहती हूं लेकिन