Bikaner News :राजस्थान बीकानेर से इतनी दुखद खबर सामने आई है कि एक हादसे में 6 भाइयों की मौत हो गई। उनके मरने से पहले ली सेल्फी वायरल हो रही है। सभी का एक चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।

बीकानेर (राजस्थान). बीकानेर के देशनोक इलाके में बीती रात हुई सड़क हादसे (bikaner road accident) के बाद से पूरे शहर में शोक छाया हुआ है। देर रात एक कार पर कई टन भारी ट्रोला पलट गया, जिसमें राख भरी हुई थी। कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। दुखद बात यह है कि हादसे में मारे गए सभी 6 लोग रिश्ते में भाई थे। मौत से कुछ देर पहले उन्होंने एक सेल्फी ली थी, जो सोशल मीडिया पर वयारल हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

तीन एंबुलेंस में जब लाशें घर पहुंची तो मच गया कोहराम

हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई पूरी हुई और जब लाशों को घर भेजा गया तो मानो कोहराम मच गया । पुलिस ने तीन एंबुलेंस से पप्पू राम , मूलचंद, श्याम सुंदर, द्वारिका प्रसाद , करणी दान और अशोक कुमार के शव बीकानेर के ही नोखा इलाके में भेजें।‌ सभी नोखा और आसपास के क्षेत्र के रहने वाले थे ।

पूरा बीकानेर शहर 6 भाइयों के अंतिम संस्कार में पहुंचा

आज दोपहर में जब सभी के शव एक साथ श्मशान घाट ले जाए गए तो मानो पूरा शहर आया हो। शमशान घाट में इतनी भीड़ जमा हो गई की पैर रखने की जगह तक नहीं बची। इस घटना ने पूरे शहर को तोड़कर रख दिया । कोई सोच भी नहीं सकता था एक साथ एक ही बार में परिवार के 6 भाइयों की मौत हो जाएगी । सभी का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया ।

मौत से पहले की सेल्फी हो रही वायरल

रिश्तेदारों को पुलिस ने बताया कि सभी लोग देशनोक इलाके में विश्वकर्मा भवन में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। परिवार की ही इस शादी में उन्होंने साथ में खाना खाया था और वहां से रवाना होने से कुछ घंटे पहले एक सेल्फी भी ली थी, जो अब वायरल हो रही है । किसे पता था यह आखरी सेल्फी होगी जो परिवार के पास यादगार के तौर पर रह जाएगी.....।