राजस्थान के अलवर में प्रॉपर्टी विवाद में दो भाईयों के बीच खूनीं संघर्ष हुआ, जिसमें एक भाई ने दूसरे भाई को काट डाला, जिससे उसकी स्थिति गंभीर है। वहीं भतीजे की मौत हो गई। उसकी अभी अभी शादी हुई थी। ऐसे में दुल्हन महज 15 दिन में ही विधवा हो गई। 

अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में दो भाइयों के परिवार में खूनी संघर्ष हुआ है। एक भाई के परिवार ने मिलकर सुनियोजित तरीके से दूसरे भाई और उसके परिवार को काट डाला। परिवार के मुखिया की हालत गंभीर है, जबकि 21 साल के बेटे की मौत हो चुकी है। वह एमएससी की पढ़ाई कर रहा था और अभी 16 मई को ही उसकी शादी की गई थी।‌ इस हत्याकांड के बाद पूरे जिले में दहशत का माहौल है। हमला करने वाले भाई और परिवार के तीन सदस्य सभी लोग फरार हैं। परिवार के आपसी संघर्ष में दो भाइयों की पहले मौत हो चुकी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों भाईयों के परिवार में विवाद

पुलिस ने बताया रेणी थाना इलाके में स्थित सलोनी गांव में रहने वाले श्री कृष्ण और किशन लाल दोनों भाइयों के परिवार में विवाद चल रहा था। परिवार के आपसी विवाद में ही दो भाइयों की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं रविवार को श्री कृष्ण ने अपने परिवार के साथ मौका देखकर छोटे भाई किशन लाल पर हमला कर दिया। किशन लाल को बचाने के लिए 21 साल का उसका बेटा धर्मेंद्र आया तो उसे भी कुल्हाड़ी से काट दिया। पिता और पुत्र को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कल रात धर्मेंद्र की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : खुदाई करते ही निकला खजाना, लूटने के लिए लगी लोगों की भीड़

पढ़ रहा था धर्मेंद्र, अभी अभी हुई थी शादी

पुलिस ने बताया धर्मेंद्र पढ़ाई कर रहा था। उसकी शादी अभी 16 मई को हुई थी। दोनों भाइयों के परिवार के बीच में पारिवारिक विवाद चल रहा है। श्री कृष्ण अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। उसकी तलाश की जा रही है उधर किशन लाल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे बड़े अस्पताल रेफर करने की तैयारी चल रही है। छोटे बेटे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Love मैरिज के बाद भी दूसरे से बात करती थी बीवी, पति से करती थी उसी के शहर जाने की जिद