Congress leader Mahesh Joshi wife passes away : ईडी की गिरफ्त में चल रहे कांग्रेस नेता महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं और जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर में सोमवार सुबह कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कौशल जोशी का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रही थीं और मणिपाल हॉस्पिटल में इलाजरत थीं। इस दुखद घड़ी में महेश जोशी खुद भी अपनी बेबसी के दौर से गुजर रहे हैं, क्योंकि वे इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्त में हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

900 करोड़ के घोटाले में पुलिस ने किया है गिरफ्तार

24 अप्रैल को ईडी ने महेश जोशी को 900 करोड़ रुपए के जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दिन ही जोशी ने गुहार लगाई थी कि उनकी पत्नी अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रही हैं और वे इलाज के बाद एजेंसी के समक्ष पेश हो जाएंगे। लेकिन एजेंसियों ने उनकी प्रार्थना को अनसुना कर गिरफ्तार कर लिया। आज उनकी ईडी रिमांड समाप्त हो रही है और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है।

महेश जोशी का यह समय बेहद त्रासदीपूर्ण

महेश जोशी का यह समय बेहद त्रासदीपूर्ण है। कभी अशोक गहलोत सरकार में नंबर दो की हैसियत रखने वाले महेश जोशी के बिना गहलोत कोई बड़ा फैसला नहीं लेते थे। लेकिन सत्ता के बदलते समीकरणों ने हालात ऐसे बना दिए कि आज जोशी न केवल कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं बल्कि जीवन के सबसे बड़े व्यक्तिगत संकट का भी सामना कर रहे हैं। पत्नी कौशल जोशी का यूं अचानक साथ छोड़ देना महेश जोशी के लिए एक और गहरा आघात है।