जयपुर में सरस और कृष्णा ब्रांड के नाम पर नकली देसी घी बेचा जा रहा था। मुहाना थाना पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर हजार किलो से ज्यादा घी जब्त किया। यह नकली घी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

जयपुर (राजस्थान). जयपुर सावधान हो जाएं, दिवाली हो या फिर कोई भी त्योहार खाने की जो वस्तु सबसे ज्यादा काम आती है वहीं नकली पकड़ी गई हैं। हम बात कर रहे हैं देसी घी की, जिसे छह सौ रूपए किलो से सात सौ रुपए किलो तक बेचा जा रहा था वह घी नकली निकला। जयपुर में ही नहीं राजस्थान में जो दो ब्रांड सबसे ज्यादा चलते हैं उन ब्रांड के डिब्बों में इसे पैक किया जा रहा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सस्ता घी बेंचकर कर रहे काला बाजारी

जयपुर की मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि आज सवेरे केश्यावाला इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। यह करीब एक साल से चल रही थी। यहां से सरस और कृष्णा ब्रांड के पैक में नकली देसी घी पैक किया जा रहा था। इस घी को दुकानदारों को सौ रुपए तक सस्ता बेचा जा रहा था ताकि वे ज्यादा से ज्यादा इस घी को बेच सकें। यहां से एक हजार किलो से भी ज्यादा घी को सीज कर दिया गया है। त्योहार से पहले जयपुर में यह बड़ा एक्शन है।

नकली घी से हो सकती हैं खतरनाक बीमारियां

डॉक्टर्स की मानें तो नकली घी में ज्यादा पॉम ऑयल और एसेंस समेत अन्य कई तरह की अखाद्य वस्तुओं को मिलाया जाता हैं। जिसका लगातार सेवन सात तरह की गंभीर बीमारियां दे सकता है। इन बीमारियों में हाइ्र कोलेस्ट्रोल, हाई बीपी , गर्भपात, पेट में दर्द समेत अन्य तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इससे पहले कल रात को सीकर जिले में करीब सौ किलो से ज्यादा गंदा और नकली पनीर सीज किया गया था। इसके अलावा सैंकड़ों किलो मसाले भी सीज किए गए हैं जो गंदे तरीकों से बनाए गए थे।