राजस्थान की रहने वाली महिला ने पंजाब के आप पार्टी के बड़े नेता पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। गंगानगर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है वहीं आप नेता ने भी सफाई देते हुए इसे हनी ट्रैप बताया है।

गंगानगर (ganganagar news).राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की रहने वाली एक युवती के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। जिसमें पंजाब के एक आप नेता समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद आप नेता ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है और इस पूरे केस को हनी ट्रेप बताया है। मामले की जांच राजस्थान के गंगानगर जिले की पुलिस कर रही है। आप नेता पंजाब राज्य के अबोहर क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आप नेता ने मदद का भरोसा दिलाते हुए महिला को रखा काम पर

गंगानगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने इस मामले में गुरुवार को पंजाब के अबोहर में खुलासा किया था और उसके बाद केस दर्ज कराया गया। पीड़िता का कहना था कि वह आप नेता से कुछ महीनों पहले मिलने गई थी। उसे कुछ मदद चाहिए थी। दीप कंबोज और उनके साथ काम करने वाले अन्य लोगों ने मदद करने का आश्वासन दिया और अपने घर एवं पार्टी के काम करने के लिए रख लिया।

मदद देने के बाद किया शर्मनाक काम

इस दौरान दीप कंबोज ने मौके का फायदा उठाकर रेप किया। पीड़िता ने बताया कि नेता ने गंगानगर और चंडीगढ शहरों में रेप किया और जबरन संबध बनाए। उसने बताया कि वह इन सबसे बच कर निकलना चाहती थी पर निकल नहीं पाई। पीड़िता ने इस मामले में गुरुवार को खुलासा किया और केस दर्ज कराया। उधर इस मामले में अब आप नेता दीप कंबोज ने सफाई देते हुए शुक्रवार के दिन मीडिया को जानकारी दी और कहा कि महिला हनी ट्रेप के केस में फंसाना चाहती है। उसने तीस लाख रुपयों की मांग की थी। रुपए नहीं देने पर केस की धमकी दी थी और आखिर केस दर्ज करा ही दिया गया।

श्रीगंगानगर पुलिस ने फिलहाल महिला की शिकायत के आधार पर दीप कंबोज समेत अन्य चार पर अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- महिला खिलाड़ी से Rape के इल्जाम में जेल भेजा गया झारखंड का BJP नेता, एक फोटो से शुरू हुआ था ये गंदा खेल