राजस्थान के एक कारोबारी शेखर अग्रवाल ने मध्य प्रदेश उज्जैन स्थित बाबा महाकाल में मन्नत मांगी। जैसे ही बाबा ने उसकी मनोकामना पूरी की। उस भक्त ने आभार जताने का अलग ही तरीका निकाला। मन्नत पूरी होने के बाद 10 सालों से हर साल करा रहा विशेष शृंगार।

जयपुर (jaipur News). देश दुनिया में प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल। हर दिन करोड़ों लोगों के दिन की शुरुआत भगवान महाकाल के दर्शन से ही होती है। बाबा महाकाल भी अपने भक्तों की मन्नत पूरी करते हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त भी मकाहाल का पूजा पाठ कर आभार जताते हैं। लेकिन जयपुर का एक भक्त अलग निकला। मन्नत पूरी होने पर भक्त दस सालों से भगवान महाकाल की विशेष पूजा कर रहा है। हर साल एक बार महाकाल का आभार विशेष तरीकों से जताता है। ये भक्त हैं जयपुर के रहने वाले शेखर अग्रवाल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उज्जैन महाकाल में राजस्थान का व्यापारी हर साल करा रहा विशेष शृंगार

दरअसल जयपुर में कारोबार करने वाले शेखर अग्रवाल ने रविवार को भगवान महाकाल के मंदिर में विशेष झांकी में शृंगार करने की अनुमति मंदिर प्रशासन से मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद करीब एक सौ पचास किलो मोगरे के खुशबूदार फूलों से भगवान का मंदिर सजाया गया। शिवलिंग से लेकर मंदिर के गर्भगृह तक शानदार शृंगार किया गया। पूरा गर्भगृह और बाबा महाकाल की सजावट करने में कई घंटे का समय लगा। हालांकि जब तक सजावट का अपना काम करता रहा तब तक किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया। पूरी सजावट के दौरान भक्तों का पूजा पाठ भी जारी रहा।

10 साल पहले बाबा महाकाल के दर्शन करने आया था परिवार

शेखर अग्रवाल ने बताया कि करीब दस साल पहले मंदिर में पूजा पाठ करने परिवार के साथ गए थे। महाकाल का आर्शीवाद लेने के बाद कारोबार में अच्छे परिणाम मिले। परिवार की तरक्की होने लगी और कारोबार अच्छा चलने लगा। मन्नत के अनुसार महाकाल का श्रंगार कराया गया। उसके बाद तो हर साल यह नियम ही बना लिया। इस बार जयपुर के कुछ साथियों के साथ मिलकर करीब एक सौ पचास किलो मोगरे से महाकाल का श्रगांर किया गया। इससे पहले अभिषेक किया गया और उसके बाद महाआरती की गई।

इसे भी पढ़ें- कौन है ये भक्त जिसने सांवलिया सेठ के चरणों में चढ़ाया 50 लाख का चेक, बोला-बाबा ने किया सब चमत्कार