देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हर शुभ काम से पहले राजस्थान के श्रीनाथजी के दर्शन करने जरूर आते हैं। फिर कोई नए बिजनेश की शरूआत हो या फिर बेटे की शादी…हर वक्त पहुंचता है अबांनी परिवार…अब अपनी मां कोकिला का जन्मदिन मनाने पहुंचे हैं। 

जयपुर. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की मां कोकिला बेन आज राजस्थान आई हुई हैं। वह नाथद्वारा के श्रीनाथजी की हवेली में अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके साथ बेटा-बहू मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भी यहां पहुंची है।आज उनके जन्मदिन के मौके पर श्रीनाथजी का विशेष श्रृंगार किया गया है। साथ ही उन्हें 56 भोग लगाया गया है। आपको बता दे कि परिवार के लोग बीती शाम ही नाथद्वारा पहुंच चुके थे जहां उन्होंने धीरज धाम में रात्रि विश्राम किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रीनाथजी की हवेली में ठहरा पूरा अबांनी परिवार

जन्मदिन को लेकर श्रीनाथजी की हवेली में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। हवेली के मोती महल को फूलों से सजाया जा रहा है। बेटे अनिल अंबानी और टीना अंबानी भी अपने परिवार के साथ आज पहुंच चुके हैं। अंबानी परिवार के दौरे को लेकर कस्बा छावनी बना हुआ है। कस्बे में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

हर शुभ काम से पहले श्रीनाथजी आते हैं मुकेश अंबानी

यह पहला मौका नहीं है जब अंबानी परिवार श्रीनाथजी के दर्शन या कोई कार्यक्रम के लिए आया हो। इसके पहले भी बेटे की सगाई होने पर या फिर परिवार में कोई विशेष आयोजन होने पर मुकेश अंबानी या उनके परिवार का कोई ना कोई सदस्य श्रीनाथजी के दर्शन करने आता ही है। यहां तक कि जिओ 5G फाइबर की शुरुआत भी यहीं से की गई थी।