महज पंद्राह दिन पहले जिस लड़की की शादी हुई थी। उसने टॉयलेट जाने के बहाने ऐसा काम किया, जिसे देखकर उसके पति के भी होश उड़ गए। इसके बाद उसने हिम्मत करके अपने घरवालों को जब ये बात बताई तो उनके भी होश उड़ गए। 

पाली. राजस्थान के पाली जिले में रहने वाली 21 साल की दुल्हन ने अपने पति के सामने मौत का ऐसा खेला खेला कि पति की रूह कांप गई। कुछ पल के लिए तो वह जड़ हो गया, हिल भी नहीं सका। बाद में उसने अपने आप को संभाला और फिर अपने रिश्तेदारों को इसकी सूचना दी। पुलिस को बुलाया गया और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया। लेकिन तब तक पत्नी की मौत हो चुकी थी। पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंद्राह दिन पहले हुई थी शादी

पुलिस ने बताया कि हिंडौली खुर्द गांव में रहने वाले मुकेश की शादी अभी पंद्रह दिन पहले ही वर्षा से हुई थी। शादी के दो - तीन दिन के बाद वर्षा अपने पिता के घर चली गई थी। कल पति मुकेश अपनी पत्नी को लिवाने के लिए पहुंचा था। ससुराल में खातिरदारी होने के बाद मुकेश अपनी पत्नी को लेकर वापस बाइक से लौट रहा था।

यह भी पढ़ें : प्रवचन और मोटिवेशनल बातें सुनती थी 3 लड़कियां, ट्रेन से कटकर दे दी जान

ससुराल के नजदीक रोकी गाड़ी

इस दौरान जब पति का गांव यानी वर्षा का ससुराल आया तो गांव के नजदीक ही वर्षा ने पति को बाइक रोकने के लिए कहा। उसने कहा कि उसे टॉयलेट जाना है। मुकेश ने बाइक रोकी और वर्षा बाइक से उतरी। उसके बाद सड़क किनारे एक कुए में पति के सामने ही कूद गई। पति ने तुरंत ससुराल वालों को फोन किया उसके बाद अपने परिवार वालों को फोन किया। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रेस्क्यू टीम को बुलाया और देर शाम को कुएं से वर्षा का शव निकाला जा सका। कारण पुलिस नहीं जान सकी है। पति से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कनाड़ा में अमेजन की सर्विस से परेशान हुई लड़की, सोशल मीडिया पर सुनाई पूरी कहानी